Search

 
 
 

Ranchi News: फर्जी ST प्रमाण पत्र पर MBBS में दाखिला, रिम्स ने छात्र का नामांकन किया रद्द

राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) ने फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर एमबीबीएस में दाखिला लेने वाले एक छात्र का नामांकन रद्द कर दिया है. यह कार्रवाई वर्ष 2025 बैच के छात्र आशीष कुमार के खिलाफ की गई है.
 

Ranchi: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) ने फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर एमबीबीएस में दाखिला लेने वाले एक छात्र का नामांकन रद्द कर दिया है. यह कार्रवाई वर्ष 2025 बैच के छात्र आशीष कुमार के खिलाफ की गई है.

 

रिम्स को छात्र के दस्तावेजों को लेकर शिकायत मिली थी. इसके बाद संस्थान ने प्रमाण पत्र की जांच के लिए साहेबगंज के उपायुक्त को पत्र भेजा.

 

जिला प्रशासन की जांच में पता चला कि छात्र ने अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणी का जो प्रमाण पत्र जमा किया था, वह फर्जी है. जांच रिपोर्ट मिलने के बाद रिम्स ने नियमों के अनुसार छात्र का नामांकन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया.

 

रिम्स प्रबंधन ने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया में किसी भी तरह की गड़बड़ी या फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. संस्थान की प्राथमिकता पारदर्शी और निष्पक्ष प्रवेश प्रक्रिया सुनिश्चित करना है.

 

प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी यदि फर्जी दस्तावेज या किसी अन्य तरह की अनियमितता सामने आती है, तो नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही