Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में MBBS फर्स्ट बैच की पढ़ाई शुरू

Advertisement
Advertisement
Palmau : लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में MBBS के फर्स्ट बैच की पढ़ाई की शुरुआत की गयी. इसकी शुरुआत रामचंद्र चंद्रबंशी वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन सह पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने दीप प्रज्वलित कर किया. इसके अलावा यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डां ईश्वर सागर चंद्रवंशी, प्रिंसिपल आरके श्रीवास्तव, भाजपा नेता भोला चंद्रवंशी, रजिस्ट्रार गुलाब सिंह आजाद, डिप्टी डायरेक्टर अनुराग चंद्रवंशी और मनीषा चंद्रवंशी ने भी दीप प्रज्वलित किया.

छात्रों ने मानव हित में कार्य करने की ली शपथ

MBBS के फर्स्ट बैच में पहले दिन 30 छात्र उपस्थित थे. नया सत्र शुरू होने के बाद सभी छात्रों को मानव हित में कार्य करने की शपथ दिलायी गयी. इसके बाद डिप्टी डायरेक्टर अनुराग चंद्रवंशी ने कार्यक्रम का संबोधन किया. उन्होंने बताया कि हॉस्पिटल में निःशुल्क इलाज और ऑपरेशन शुरू किया गया है. अनुराग चंद्रवंशी ने इसका लाभ जरूरतमंदों को उठाने की अपील भी की. इसे भी पढ़े : खूंटी">https://lagatar.in/khunti-clashes-between-two-groups-stone-pelting-situation-tense-police-force-deployed-in-large-numbers/">खूंटी

: दो गुटों में झड़प, हुई पत्थरबाजी, स्थिति तनावपूर्ण,भारी संख्या में पुलिस बल तैनात [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही