Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

MC Stan ने जीता Bigg Boss 16 का खिताब, 31 लाख कैश मनी के साथ मिली चमचमाती गाड़ी

LagatarDesk : बिग बॉस 16 के विनर की घोषणा हो गयी है. रैपर एमसी स्टैन ने बिग बॉस 16 का खिताब अपने नाम कर लिया. एमसी स्टैन को 31 लाख कैश मनी के साथ एक चमचमाती हुंडई I 10 नियॉस कार मिली. एमसी स्टैन ने शिव ठाकरे को पछाड़कर शो के विजेता बन गये. एमसी स्टैन और शिव ठाकरे के बीच में कड़ी जंग देखने को मिली. शिव ठाकरे दूसरे नंबर पर और प्रियंका चहर चौधरी तीसरे नंबर पर रहीं. (पढ़ें, तुर्की">https://lagatar.in/researcher-who-predicts-devastation-in-turkey-claims-severe-earthquake-will-occur-in-india-afghanistan-pakistan-too/">तुर्की

में हुई तबाही की भविष्यवाणी करने वाले रिसर्चर का दावा, भारत,अफगानिस्तान,पाकिस्तान में भी आयेगा भीषण भूकंप!)
https://www.instagram.com/reel/CoUdcxuBnV4/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

data-instgrm-version="14">
 
View this post on Instagram
 

https://www.instagram.com/reel/CoUdcxuBnV4/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

target="_blank" rel="noopener">A post shared by MC STΔN 💔 (@m___c___stan)

 प्रियंका चाहर चौधरी को 25 लाख कैश प्राइज 

फैंस को उम्मीद थी कि प्रियंका यह शो जीतेंगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. हालांकि प्रियंका चहर चौधरी को भी शो से फायदा मिला. उन्हें ब्यूटी कॉन्टेस्ट के लिए चुना गया और 25 लाख रुपये भी इनाम के तौर पर मिला. इसके अलावा उन्हें श्रद्धा कपूर के नये विज्ञापन में भी काम करने का ऑफर मिला. खबरें तो यह भी हैं कि वे एक फिल्म का भी हिस्सा होंगी. इसे भी पढ़ें : पेट">https://lagatar.in/fought-for-the-sake-of-the-stomach-complained-so-the-child-was-expelled-from-the-school-bablu/">पेट

की खातिर लड़ा, शिकायत की, तो बच्चे को ही स्कूल से निकाल दिया : बबलू

टॉप 5 में इन कंटेस्टेंट्स ने बनायी जगह

बिग बॉस 16 में कई सारे कंटेस्टेंट्स ने पार्टिसिपेट किया था. लेकिन टॉप 5 में अर्चना गौतम, प्रियंका चहर चौधरी, शिव ठाकरे, शालीन भनोट और एम सी स्टैन ने जगह बनायी थी. सबसे पहले शो से शालीन भनोट बाहर हुए. लेकिन वे एक गुड न्यूज के साथ बाहर हुए. शो में उन्हें पता चला कि उन्हें एकता कपूर के शो बेकाबू के लिए कास्ट किया गया है. ये खबर सुनकर वे काफी खुश नजर आए. इसके बाद अर्चना गौतम का शो जीतने का सपना खत्म हो गया. इसे भी पढ़ें : ‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-investigation-there-are-many-forms-of-education-mafia-they-become-silent-after-taking-money/">‘शुभम

 संदेश’ पड़ताल : शिक्षा माफियाओं के हैं कई रूप, पैसे लेकर हो जाते हैं चुप

अब्दू रोजिक ने गाना गाकर सबका मनोरंजन किया

सिंगर अब्दू रोजिक छोटे तारा सिंह बनकर मंच पर पहुंचे. उन्होंने सनी देओल के साथ मिलकर फिल्म गदर के डायलॉग भी बोले. इसके अलावा रोजिक ने बिग बॉस फिनाले में अपने स्पेशल गानों को गाया. उन्होंने अपने गानों से भारत, बिग बॉस और भारतीय जनता को शुक्रिया कहा. वहीं प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता ने साथ मिलकर कमाल का परफॉरमेंस दिया. दोनों का रोमांस देखकर दर्शक काफी खुश हुए. इसे भी पढ़ें : वीर">https://lagatar.in/veer-budhu-bhagat-protected-the-tribals-by-blowing-the-bugle-against-the-british-rule/">वीर

बुधु भगत ने फूंका था अंग्रेजों के विरूद्ध बिगुल, पढ़ें उनके संघर्ष की कहानी

बिग बॉस में पहुंचे करण कुंद्रा और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक

टीवी एक्टर्स करण कुंद्रा, गशमीर महाजनी और रीम शेख अपने नये शो `तेरे इश्क में घायल` का प्रमोशन करने पहुंचे. यहां सलमान खान ने तीनों के साथ खूब मस्ती की. करण कुंद्रा और गशमीर महाजनी ने डांस भी किया. वहीं सलमान खान ने एक्ट्रेस रीम शेख के साथ डांस किया. इसके अलावा बिग बॉस 16 के फिनाले में कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक भी पहुंचे. धरम पाजी बनकर आये कृष्णा अभिषेक ने सभी को जबरदस्त तरीके से एंटेरटेन किया. उनके जोक्स और मसखरी को देखकर सलमान खान हंसते-हंसते लोटपोट हुए. कृष्णा ने टीना दत्ता की मम्मी को अपना फेवरेट बताया. इसे भी पढ़ें : केएन">https://lagatar.in/kn-tripathi-met-congressmen-said-start-preparing-for-the-lok-sabha-elections-from-now-on/">केएन

त्रिपाठी ने कांग्रेसियों से की मुलाकात, कहा- अभी से लोस चुनाव में तैयारी में जुट जाएं

सनी देओल और अमीषा पटेल की मस्ती

बिग बॉस 16 के फिनाले में सनी देओल और अमीषा पटेल ने एंट्री ली थी. दोनों अपनी फिल्म गदर 2 का प्रमोशन करने पहुंचे थे. तारा सिंह और सकीना बन सनी देओल और अमीषा पटेल ने जबरदस्त डांस होस्ट सलमान खान संग किया. सलमान खान और सनी देओल का `यारा ओ यारा` गाने पर डांस देखने लायक था. इतना ही नहीं सलमान खान ने अपनी फिल्म `किसी का भाई किसी की जान` का पहला गाना नैयों लगदा को बिग बॉस 16 के फिनाले में लॉन्च किया. इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस पूजा हेगड़े, सलमान के साथ रोमांस करती नजर आयीं. इसे भी पढ़ें : क्रिकेट">https://lagatar.in/cricket-tournament-dav-public-school-became-the-champion-defeated-madhwatand-by-41-runs/">क्रिकेट

टूर्नामेंट : डीएवी पब्लिक स्कूल बना चैंपियन, मधवाटांड़ को 41 रन से दी करारी मात
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही