Search

 
 
 

सेंसेक्स की टॉप 10 में कंपनियों भारती एयरटेल और ICICI बैंक को सर्वाधिक फायदा, HUL को घाटा

 
LagatarDesk :  भारतीय शेयर बाजार में रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में 3.32 अंक की मामूली गिरावट आयी.   इस उतार-चढ़ाव के बीच बीते सप्ताह सेंसेक्स की टॉप 10 में से सात कंपनियों में मार्केट कैप 59,404.85 करोड़ बढ़ गया. भारती एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक को इसका सबसे अधिक लाभ देखने को मिला. समीक्षाधीन सप्ताह में भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 19,029.37 करोड़ बढ़कर 6,92,861.27 करोड़ पर पहुंच गया. वहीं आईसीआईसीआई बैंक की बात करें तो बीते सप्ताह इसका मार्केट कैप 15,363.23 करोड़ की बढ़ोतरी के साथ 7,75,447.63 करोड़ पर जा पहुंचा.

एसबीआई के मार्केट वैल्यूएशन में सबसे कम बढ़ोतरी

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 10,250.02 करोड़ बढ़कर 19,85,797.70 करोड़ पर पहुंच गया. वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार मूल्यांकन 7,507.53 करोड़ के उछाल के साथ 14,47,343.55 करोड़ हो गया. आईटीसी की बाजार हैसियत 2,809.06 करोड़ चढ़कर 5,36,967.87 करोड़ पर पहुंच गयी. वहीं इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 2,303.73 करोड़ की बढ़ोतरी के साथ 6,16,424.57 करोड़ पर जा पहुंचा. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मार्केट वैल्यूएशन 2,141.91 करोड़ बढ़कर 6,84,294.62 करोड़ हो गया.

टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस पहले स्थान पर कायम

इस रुख के उलट एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 23,170.58 करोड़ घटकर 11,53,894.76 करोड़ रह गयी. वहीं भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का बाजार मूल्यांकन 13,440.62 करोड़ कम होकर 6,14,252.15 करोड़ पर आ गया. हिंदुस्तान यूनिलीवर की बात करें तो इसका बाजार पूंजीकरण 8,153.08 करोड़ घटकर 5,24,663.73 करोड़ रह गया. भारती एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक के मार्केट कैप में सबसे अधिक बढ़ोतरी हुई, लेकिन टॉप 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही. इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, एसबीआई, इन्फोसिस, एलआईसी, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा.

बीते सप्ताह केवल चार दिन शेयर बाजार में हुआ था कारोबार 

बता दें कि बीते सप्ताह शेयर बाजार में केवल चार दिन कारोबार हुआ. गुरुवार को ‘ईद-उल-फितर’ के मौके पर शेयर बाजार बंद था. इससे पहले दिन यानी  बुधवार को सेंसेक्स 75,038.15 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुआ था. वहीं मंगलवार के कारोबारी दिन में सेंसेक्स अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 75,124.28 अंक पर पहुंच गया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही