Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीएसई सेंसेक्स की टॉप 10 में से 8 कंपनियों का एमकैप 1.26 लाख करोड़ बढ़ा, रिलायंस सर्वाधिक फायदे में रही

NewDelhi :  बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 973.61 अंक यानी 1.59 प्रतिशत चढ़ा. जिससे सेंसेक्स की टॉप 10 में से आठ कंपनियों का मार्केट कैप बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,26,579.48 करोड़ बढ़ गया. रिलायंस इंडस्ट्रीज और हिंदुस्तान यूनिलीवर लि. सबसे अधिक लाभ में रहीं. इसके अलावा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), एचडीएफसी और भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में उछाल आया. वहीं आईटीसी और इंफोसिस के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आयी. (पढ़ें, झारखंड">https://lagatar.in/only-92-prize-naxalites-left-in-jharkhand/">झारखंड

में अब सिर्फ 92 इनामी नक्सली बचे)

रिलायंस का एमकैप 28,956.79 करोड़ बढ़कर 16,80,644.12 करोड़ पहुंचा 

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 28,956.79 करोड़ बढ़कर 16,80,644.12 करोड़ पर पहुंच गया. हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 28,759 करोड़ की बढ़ोतरी के साथ 6,16,391.77 करोड़ रुपये रही. एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 23,590.05 करोड़ की बढ़ोतरी के साथ 9,31,095.12 करोड़ और टीसीएस का 15,697.33 करोड़ के उछाल के साथ 11,97,881.94 करोड़ रहा. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/the-road-to-the-lok-sabha-is-not-easy-for-the-bjp/">भाजपा

के लिए आसान नहीं लोकसभा की राह

आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 10,439.53 करोड़ घटा 

एचडीएफसी का बाजार मूल्यांकन 13,893.03 करोड़ बढ़कर 5,09,434.44 करोड़ पर पहुंच गया. आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 11,946.89 करोड़ की बढ़ोतरी के साथ 6,59,479.70 करोड़ रही. भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 2,174.58 करोड़ की बढ़ोतरी के साथ 4,41,327.80 करोड़ रहा. एसबीआई की बाजार हैसियत 1,561.81 करोड़ की तेजी के साथ 5,15,931.82 करोड़ रही. हालांकि इस रुख के उलट आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 10,439.53 करोड़ के नुकसान के साथ 5,22,536.01 करोड़ पर आ गया. इंफोसिस की बाजार हैसियत 5,600.92 करोड़ घटकर 5,16,757.92 करोड़ रही. इसे भी पढ़ें : डॉ.">https://lagatar.in/many-leaders-including-cm-hemant-soren-condoled-the-death-of-dr-karma-oraon/">डॉ.

करमा उरांव के निधन पर सीएम हेमंत सोरेन सहित कई नेताओं ने शोक प्रकट किया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही