Search

सेंसेक्स की टॉप 10 में से 8 कंपनियों का एमकैप 82,169 करोड़ बढ़ा, HDFC और HDFC बैंक फायदे में रही

LagatarDesk :  बीते सप्ताह शेयर बाजार में अच्छी बढ़त देखने को मिली थी. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 841.45 अंक यानी 1.42 प्रतिशत चढ़ा. हालांकि चार अप्रैल मंगलवार को ‘महावीर जयंती’ और सात अप्रैल शुक्रवार को ‘गुड फ्राइडे’ के कारण शेयर बाजार में अवकाश था. यानी पांच दिन में दो दिन बाजार में कारोबार नहीं हुआ. केवल तीन दिन ही भारतीय शेयर बाजार में ट्रेडिंग हुई. तीन दिनों के कारोबारी सेशन में सेंसेक्स की टॉप 10 में से 8 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 82,169 करोड़ बढ़ गया. एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी सर्वाधिक लाभ में रही. जबकि इंफोसिस और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक नुकसान झेलना पड़ा. (पढ़ें, युवा">https://lagatar.in/youth-rjd-released-first-list-new-committee-said-state-president-backbone-youth-organization/">युवा

RJD ने जारी की नयी कमिटी की पहली सूची, बोले प्रदेश अध्यक्ष – युवा संगठन की रीढ़)

एचडीएफसी बैंक का मार्केट वलैल्यूएशन 31,553 बढ़कर 9,29,752.54 करोड़ पर पहुंचा

समीक्षाधीन सप्ताह में एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 31,553.45 करोड़ बढ़कर 9,29,752.54 करोड़ पर पहुंच गया. वहीं एचडीएफसी के मार्केट कैप 18,877.55 करोड़ की बढ़ोतरी हुई और यह 5,00,878.67 करोड़ रहा. भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 9,533.48 करोड़ की वृद्धि के साथ 4,27,111.07 करोड़ पर पहुंच गयी. रिलायंस इंडस्ट्रीज का एमकैप  6,731.76 करोड़ चढ़कर 15,83,824.42 करोड़ रहा. टीसीएस का मार्केट वैल्यूएशन 5,817.89 करोड़ उछलकर 11,78,836.58 करोड़, आईटीसी का 4,722.65 करोड़ बढ़कर  4,81,274.99 करोड़ और एसबीआई का 3,792.96 करोड़ के लाभ से 4,71,174.89 करोड़ पर पहुंच गया. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-former-minister-gayatri-devi-died-at-the-age-of-80-she-was-ill-for-a-long-time/">बिहार

: पूर्व मंत्री गायत्री देवी का 80 साल में निधन, लंबे समय से चल रही थीं बीमार

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 1,139.56 करोड़  बढ़कर 6,02,341.22 करोड़ पर पहुंच गयी. इसके उलट इंफोसिस का मार्केट कैप 2,323.2 करोड़ घटकर 5,89,966.72 करोड़ पर आ गया. जबकि  आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 1,780.62 करोड़ के नुकसान के साथ 6,10,751.98 करोड़ रह गया. हालांकि शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही. इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, एचडीएफसी, आईटीसी, एसबीआई और भारती एयरटेल का स्थान रहा. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-former-minister-gayatri-devi-died-at-the-age-of-80-she-was-ill-for-a-long-time/">बिहार

: पूर्व मंत्री गायत्री देवी का 80 साल में निधन, लंबे समय से चल रही थीं बीमार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp