LagatarDesk : भारतीय शेयर बाजार बीते कारोबारी सप्ताह उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान पर बंद हुआ. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,341.47 अंक यानी 1.84 प्रतिशत के लाभ में रहा. इस उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से आठ कंपनियों का मार्केट कैप 1,47,935.19 करोड़ बढ़ा. भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे अधिक लाभ में रही. वहीं केवल टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) को घाटा सहना पड़ा. इन सब के बीच शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही. इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, एलआईसी, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा.
सेंसेक्स की टॉप 10 में से आठ कंपनियों का एमकैप 1.47 लाख करोड़ बढ़ा, सर्वाधिक फायदे में रही LIC
Last Updated: May 19, 2024 12:00 AM (IST)