Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मैक्लुस्कीगंज : रेल पुल निर्माण कार्य साइडिंग पर नक्सलियों का हमला, चार वाहनों को किया आग के हवाले

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  रेलवे पुल निर्माण कार्य साइडिंग पर नक्सलियों ने हमला कर कम से कम वाहनों को आग के हवाले कर दिया. यह घटना सोमवार की देर शाम रांची और लातेहार जिले के सीमावर्ती क्षेत्र स्थित मैक्लुस्कीगंज के चट्टी नदी के पास हुई है. जहां रेलवे पुल का निर्माण कार्य चल रहा है. इस दौरान नक्सलियों ने वहां खड़े चार वाहनों को जला दिया. घटना के बाद काम कर रहे लोगों में दहशत है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/231-3-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" />

नक्सली आधे घंटे तक घटनास्थल पर मचाते रहे उत्पात

जानकारी के मुताबिक, लातेहार जिले के निंद्रा और रांची जिले के मैक्लुस्कीगंज के बीच स्थित चट्टी नदी पर रेलवे का पुल निर्माण किया जा रहा है. इसी जगह सोमवार की शाम एक हाईवा ब्रेकडाउन हो गया. उसे बनवाने के लिए रांची जिले के राय के रहने वाले वाहन मालिक अपनी कार से साइडिंग के पास आए थे. इसी दौरान अचानक हथियारबंद नक्सली वहां पहुंच गए. नक्सलियों ने उपस्थित मजदूरों को एक तरफ खड़े होने का आदेश देते हुए साइडिंग में लगे हाइवा, पोकलेन, डंपर और एक कार को जला दिया. नक्सलियों ने लगभग आधे घंटे तक घटनास्थल पर उत्पात मचाया. इस दौरान नक्सलियों ने सभी मजदूरों का मोबाइल जब्त कर लिया और उनके साथ मारपीट भी की. घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली मजदूरों को धमकी देते हुए घटनास्थल से चले गए.
इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-two-tourists-died-six-injured-due-to-collapse-in-chanho/">रांची

: चान्हो में ठनका गिरने से दो पर्यटकों की मौत, छह घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही