Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: JSFCSDL के MD ने खाद्यान्न उठाव सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

Latehar: झारखंड राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति विभाग लिमिटेड (JSFCSDL) के प्रबंध निदेशक (MD) सत्येंद्र कुमार ने भारतीय खाद्य निगम, रांची के महाप्रबंधक (क्षेत्र) शंभूनाथ मिश्रा से खाद्यान्न उठाव सुनिश्चित करने का आग्रह किया है. उन्होंने अपने पत्रांक 2868 में कहा कि गत दिनों लातेहार पीडब्ल्यूएस गोदाम में श्रमिकों के द्वारा वाहनों को गोदाम में प्रवेश करने पर रोका गया और ट्रक चालकों के साथ अभद्र व्यवहार व मारपीट किया गया था. उन्होंने कहा कि इस गोदाम मे गत 18 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक लगातार राशन उठाव में कुछ न कुछ परेशानी आ रही है. 22 अक्टूबर को जेएसएफसी के उठाव प्रभारी लातेहार द्वारा 10 ट्रक का गोदाम में प्रोग्राम दिया गया था, लेकिन श्रमिकों के द्वारा ट्रकों को गोदाम मे प्रवेश करने से रोका गया. उन्होंने कहा कि नवंबर माह में अत्यधिक राशन का वितरण किया जाना है, ऐसे में खाद्यान्न उठाव मे आ रही परेशानी को दूर नहीं करने से राशन उठाव का कार्य प्रभावित होगा.

क्या है मामला

गत 22 अक्टूबर को पीडब्ल्यूएस गोदाम में राशन उठाव करने गये ट्रक चालकों को श्रमिकों के द्वारा मारपीट की गयी थी और बिना पांच सौ रुपये दिये बिना गोदाम में ट्रकों में राशन लोड नहीं करने दिया जा रहा था. इसे लेकर थाना में ट्रक चालक ऐतवा परहिया के द्वारा एक प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस अनुसंधान कर रही है. बावजूद इसके गोदाम लोडिंग करने वाले मजदूरों के द्वारा राशन उठाव में सहयोग नहीं किया जा रहा है. जानकार बताते हैं कि श्रमिक तो एक मात्र मोहरा है. जबकि इस अनियमितता के पीछे ट्रांसपोर्टिंग का कार्य करने वाले संवेदकों का हाथ है. इसे भी पढ़ें -  प्रियंका">https://lagatar.in/priyanka-gandhi-wrote-a-letter-to-the-people-of-wayanad-before-the-by-elections-said-we-all-are-courageous/">प्रियंका

गांधी ने उपचुनाव से पहले वायनाड की जनता को लिखी चिट्ठी, कहा – आपसब हैं हिम्मती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही