Search

 
 
 

MDH, एवरेस्ट विवाद: जानें रांची के दुकानदारों, ग्राहकों ने क्या कहा

 
Ranchi: खाद्य सुरक्षा एफएसएसएआई देशभर में एमडीएच, एवरेस्ट समेत सभी ब्रांडों के मसालों के नमूने ले रहा है. सिंगापुर और हांगकांग में इन दोनों कंपनियों के कुछ मसालों की गुणवत्ता को लेकर कार्रवाई के बाद यह कदम उठाया गया है. सूत्रों के अनुसार, हांगकांग और सिंगापुर की खाद्य एजेंसी ने एमडीएच के सांभर मसाला, एमडीएच करी पाउडर, एवरेस्ट फिश करी मसाला पर कार्रवाई की है. इनमें स्वीकार सीमा से अधिक मात्रा में एथिलीन ऑक्साइड मिला है. एजेंसी के माध्यम से हॉरलिक्स और बॉनवीटा में जांच से चीनी की मात्रा पाई गई है.

एमडीएच मसाले और हॉरलिक्स की बिक्री अच्छी : राजेश

कुबेर स्टोर के संचालक राजेश कुमार ने कहा कि ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है. हमारे यहां से एमडीएच मसाले व हॉरलिक्स की बिक्री अच्छी हो रही है.

सभी की बिक्री ठीक : गुड्डू

हरमू मुन्ना स्टोर के सचालक गुड्डू कुमार ने कहा कि एमडीएच मसालों के साथ बॉनवीटा और हॉरलिक्स भी बेचते हैं. सभी की बिक्री अच्छी है. ऐसी कोई सूचना नहीं है.

रोजाना ग्राहक खरीदते हैं : इम्तियाज

इरशाद स्टोर के मो इम्तियाज ने कहा कि हमारे यहां हॉरलिक्स और एमडीएच के मसाले रोजाना ग्राहक खरीदते हैं. बिक्री अच्छी है, ऐसी कोई सूचना नहीं है.

जानाकारी मिली है पर विदेश में हुआ है, भारत में ठीक है : मुरारी

मुरारी अग्रवाल ने कहा कि अखबार के माध्यम से एमडीएच मसालों की जानकारी मिली थी. लेकिन यह विदेशों में हुआ है. अपने भारत देश में ऐसी कोई बात नहीं है, यहां हम इस्तेमाल भी कर रहे और दुकान में बेच भी रहें हैं.

एैसी कोई जानकारी नहीं : जब्बार

अब्दुल जब्बार ने कहा कि ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है. एमडीएच तो भारत का ब्रांडेड मसाला है, शुरू से इसी का इस्तेमाल करते आ रहे हैं, कभी शिकायत नहीं मिली.

हॉरलिक्स बच्चों और वृद्धों को देते हैं सब ठीक है : जबी

मो जबी ने कहा कि एमडीएच मसाले की इस तरह की कोई जानकारी नहीं है. हम लोग तो घर पर एमडीएच मसाले ही इस्तेमाल करते हैं. हॉरलिक्स बच्चे और वृद्धों को देते हैं, अबतक तो सब ठीक है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही