Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में खसरा का प्रकोप बढ़ा, अप्रैल से शुरू होगा टीकाकरण अभियान

Dhanbad : धनबाद जिले में खसरा (मिजल्स) का प्रकोप तेजी से बढ़ा है. अस्पतालों में इलाज के लिए इसके मरीज लगातार आ रहे हैं. गोविंदपुर, बलियापुर, बाघमारा, झरिया, तोपचांची,  टुंडी, निरसा समेत अन्य प्रखंडों में  अब तक खसरा के 400 मामले सामने आ चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग ने भी इसकी पुष्टी की है. गोविंदपुर में तो पिछले दिनों खसरा से तीन बच्चों की मौत भी हो चुकी है. इसे देखते हुए बीमारी की रोकथाम के लिए विभाग माइक्रो प्लान बनाने में जुट गया है. अप्रैल से एक बार फिर से टीकाकरण अभियान शुरू करने की तैयारी है. खसरा से निपटने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय बच्चों के नियमित टीकाकरण पर जोर दे रहा है. लेकिन जिले के अधिकारियों की उदासीनता के कारण लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है. बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 9 माह से लेकर 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए आठ लाख टीके  भेजे है. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-40-crore-plan-ready-to-get-rid-of-low-voltage-in-sindri/">धनबाद:

सिंदरी में लो वोल्टेज से निजात के लिए 40 करोड़ की योजना तैयार

राज्य के छह जिले ज्यादा प्रभावित

धनबाद के सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने कहा कि राज्य के 6 जिलों में खसरा के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं. इनमें धनबाद भी शामिल है. बीमारी की रोकथाम के लिए अप्रैल में टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-woman-killed-two-injured-after-being-trapped-in-sindris-tasra-project/">धनबाद

: सिंदरी के टासरा प्रोजेक्ट में चाल धंसने से महिला की मौत, दो लोग घायल [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही