Search

 
 
 

मेकॉन ने नेत्रहीन बालिका विद्यालय में मनाया हिंदी पखवाड़ा

 
Ranchi : भारत सरकार की ओर से 14 से 29 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा मनाया जा रहा है. इसी कार्यक्रम के तहत मेकॉन लिमिटेड ने मंगलवार को बरियातू के ब्रजकिशोर नेत्रहीन बालिका विद्यालय में हिंदी प्रतियोगिता और संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया. संवाद कार्यक्रम में विद्यालय की दिव्यांग बालिकाओं ने कविता पाठ किया तथा भारत और वैश्विक स्तर पर हिंदी की स्थिति पर अपने विचार व्यक्त किए. इस अवसर पर विद्यालय की बालिकाओं के लिए हिंदी से संबंधित प्रश्नों पर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें बढ़-चढ़कर कर सभी ने भाग लिया. विजेता छात्राओं को पुरस्कृत करने के साथ-साथ सभी प्रतिभागियों को सहभागिता हेतु स्मृति चिह्न भी प्रदान किया गया. इस अवसर पर मेकॉन लिमिटेड रांची से उप प्रबंधक टुनटुन झा, राजभाषा टीम के सदस्य तथा ब्रजकिशोर नेत्रहीन बालिका विद्यालय की समन्वयक निलू वर्मा, शिक्षक तथा छात्राएं उपस्थित रहे. हिंदी पखवाड़ा के दौरान मेकॉन राजभाषा कार्यान्वयन और हिंदी के प्रयोग को बढ़ाने हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है. इसे भी पढ़ें – रांची-हावड़ा">https://lagatar.in/vande-bharat-express-will-soon-run-between-ranchi-howrah/">रांची-हावड़ा

के बीच जल्द दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही