Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेधा डेयरी ने बढ़ायी दुग्ध उत्पादकों के लिए दूध की कीमत, उपभोक्ताओं पर असर नहीं

Advertisement
Advertisement
Ranchi : राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के अध्यक्ष मिनेश शाह के साथ कृषि मंत्री बादल और विभागीय सचिव अबू बकर सिद्दीकी की हुई बैठक के परिणाम अब समाने आने लगे हैं. झारखंड दुग्ध महासंघ से जुड़े हुए किसानों द्वारा दी गयी दूध की कीमत में 2 से 3 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. इस बारे में झारखंड दुग्ध महासंघ के प्रबंध निदेशक सुधीर कुमार सिंह ने जानकारी दी. 21 फरवरी 20-22 के प्रभाव से झारखंड के किसानों को बढ़ी हुई कीमत के साथ भुगतान किया जाएगा. साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि उपभोक्ताओं के लिए दूध की कीमत में किसी भी तरह की बढ़ोतरी नहीं की जाएगी और उपभोक्ता पुरानी कीमतों में ही दुग्ध तथा अन्य उत्पाद प्राप्त कर सकेंगे.

ज्यादा किसान मुख्यमंत्री पशुधन योजना से जुड़ें

इस संबंध में कृषि मंत्री बादल कृषि के क्षेत्र में कई बदलाव का प्रयास शुरू किया गया है. 1 अप्रैल 2021 को मंत्री बादल ने दुग्ध उत्पादकों को एक रुपए प्रति लीटर की सब्सिडी का लाभ भी दिया था. बादल ने राज्य के किसान परिवारों से कहा है कि ज्यादा से ज्यादा किसान मुख्यमंत्री पशुधन योजना से जुड़ें.

किसानों के बीच खुशी का माहौल

झारखंड दुग्ध महासंघ के प्रबंध निदेशक ने बताया कि दुग्ध उत्पादकों की कीमत में हुई इस बढ़ोतरी से प्रदेश के किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी. साथ ही झारखंड दुग्ध महासंघ किसानों की आय में वृद्धि की दिशा में गोबर खाद प्रबंधन योजना, मधुमक्खी पालन योजना जैसे कदम भी उठाए जा रहे हैं. दूध की कीमतों में हुई वृद्धि से किसानों के बीच खुशी का माहौल है. इसे भी पढ़ें - संघ">https://lagatar.in/the-ideology-of-sangh-and-bjp-is-the-same-as-that-of-birsa-and-sido-kanhu-deepak-prakash/">संघ

और भाजपा की विचारधारा वही, जो बिरसा और सिदो कान्हू की : दीपक प्रकाश
wpse_comments_template

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही