Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोगों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक है लगातार मीडिया व शुभम संदेश, मार्निंग वॉकर के लिए मोरहाबादी में लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर

  • कैंप में 360 लोगों के स्वास्थ्य जांच की गयी
  • यूरोलॉजी केयर क्लिनिक की डॉ प्रशांत ने निभाई अहम भूमिका
Ranchi : हिंदी दैनिक शुभम संदेश व लगातार मीडिया ने आम जनों के स्वास्थ्य के प्रति अपने दायित्वों को समझते हुए मोरहाबादी मैदान में रविवार को हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया. यूरोलॉजी केयर क्लिनिक के डॉ प्रशांत कुमार के सहयोग से मॉर्निंग वॉकर की स्वास्थ्य जांच चिल्ड्रन पार्क के पास कैंप लगाकर किया गया. मौके पर लोगों के ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच कि गयी. इसके साथ ही यूरोलॉजी संबंधी समस्याओं से ग्रसित मरीजों की स्वास्थ्य जांच विशेषज्ञ डॉ प्रशांत कुमार ने की. कैंप में 360 लोगों के स्वास्थ्य जांच की गयी.

प्रत्येक साल स्वास्थ्य की जांच जरूर कराएं : डॉ प्रशांत

यूरोलॉजी के विशेषज्ञ डॉ प्रशांत कुमार ने कहा कि भाग- दौड़ भरी जिंदगी में हम अपनी जीवन शैली को भूल चुके हैं. लोग अक्सर अपनी बीमारी को अनदेखा करते हैं. प्रत्येक साल लोगों को अपने स्वास्थ्य की जांच करानी चहिए, ताकि प्रारंभिक चरण में ही बीमारी पकड़ में आ जाए और आगे चलकर बीमारी बढ़े नहीं.

लगातार मीडिया की पहल का लोगों ने की सराहना

स्वास्थ्य जांच कराने वाले लोगों ने लगातार मीडिया, शुभम संदेश द्वारा आयोजित हेल्थ चेकअप कैंप की सराहना की. मोरहाबादी की रहने वाली गीता देवी ने कहा कि सुबह टहलने आयी, तो स्वास्थ्य जांच शिविर देख अपना ब्लड प्रेशर जांच करवाया. मेरा ब्लड प्रेशर सामान्य है. वहीं मोरहाबादी के रहने वाले पवन कुमार ने कहा कि भाग- दौड़ भरी जिंदगी में अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना भूल जाते हैं. काम के प्रेशर के कारण अपने स्वास्थ्य का ख्याल नहीं रख पाते हैं. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है. इसे भी पढ़ें – संयुक्त">https://lagatar.in/document-verification-of-the-candidates-of-combined-graduate-competitive-examination-2016-on-30-and-31-january/">संयुक्त

स्नातक प्रतियोगिता परीक्षा-2016 के अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 30 और 31 जनवरी को
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही