Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मीडिया कप बैडमिंटन : संदीप कुमार एकल व नवीन-समीर बने युगल चैंपियन

Advertisement
Advertisement
Ranchi : रोमांचक मुकाबले में आदिल हसन को 21-19 के अंतर से हराकर सोमवार को संदीप कुमार ने पहली मीडिया कप बैडमिंटन प्रतियोगिता के एकल वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया. युगल वर्ग का खिताब नवीन कुमार व समीर कुमार ने जीता. उन्होंने किसलय शानू व मनोज कुमार सिंह की जोड़ी 21-17 से शिकस्त दी. इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में संदीप कुमार ने नवीन कुमार को 21-9 से और आदिल हसन ने कुमार सौरव को 21-7 से हराया. युगल वर्ग के सेमीफाइनल में नवीन कुमार व समीर कुमार की जोड़ी ने आदिल हसन व कमलेश कुमार की जोड़ी को 21-13 से हराया जबकि किसलय शानू व मनोज कुमार सिंह की जोड़ी ने पीसी झा व राजीव कुमार पांडेय की जोड़ी को रोमांचक मुकाबले में 22-20 से हराया. एकल वर्ग के तीसरे स्थान पर नवीन कुमार रहे जबकि युगल वर्ग में पीसी झा व राजीव कुमार पांडेय की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही. यह प्रतियोगिता बैडमिंटन एसोसिएशन रांची डिस्ट्रिक्ट के  सहयोग से आयोजित की गयी. इसे भी पढ़ें-एक">https://lagatar.in/record-fine-of-rs-85040-recovered-from-ticketless-passengers-in-one-day/">एक

दिन में बेटिकट यात्रियों से रिकार्ड 85040 रुपये जुर्माना वसूला

सभी को सम्मानित किया गया

फाइनल मुकाबले के बाद मुख्य अतिथि असुंता लकड़ा, के भाग्यवती चानू , विशिष्ट अतिथि रांची डीपीआरओ प्रभात शंकर के साथ वरिष्ठ खेल प्रशासक एन के डे, प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश कुमार कुमार सिंह, उपाध्यक्ष पिंटू दुबे, महासचिव अखिलेश कुमार सिंह, वरिष्ठ खेल पत्रकार चंचल भट्टाचार्य, रथीन भाद्रा व जेएसएसपीएस के राजेश कुमार जायसवाल ने विजयी खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरित किये. चौथे स्थान पर रहनेवाले खिलाड़ियों व प्रतियोगिता में भाग लेनेवाले सभी खिलाड़ियों को मोमेटों दिये गये. अतिथियों का स्वागत प्रेस क्लब की ओर से मोमेंटो व फलदार पौंधे देकर किया गया. प्रतियोगिता के दौरान तकनीकी सहयोग देनेवालों को भी आयोजन समिति की ओर से सम्मानित किया गया. [wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही