Search

 
 
 

मीडिया कप क्रिकेट : अमानत ने दामोदर और सकरी ने शंख को दी शिकस्त

 
Ranchi : बीएयू स्टेडियम में खेली जा रही मीडिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता 2023 में पांचवें दिन खेले गए पहले मुकाबले में अमानत ने दामोदर के 7 विकेट से हराकर पहली जीत दर्ज की. वहीं दूसरे मुकाबले में सकरी ने शंख को 31 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की. शुक्रवार को खेले गए पहले मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए दामोदर ने निर्धारित 16 ओवर में 8 विकेट खोकर 115 रन बनाए. सुमित ने 42 और संजय सिन्हा ने 11 रन की पारी खेली. अमानत की ओर से ओम ने 2 और अमित सिंह ने एक विकेट लिया. 116 रन के विजयी लक्ष्य को राजेश सिंह के नाबाद 45 रन की बदौलत अमानत ने 12.5 ओवर में प्राप्त कर लिया. मोहम्मद इमरान ने 37 और ओम ने 16 रन का योगदान दिया. दामोदर की ओर से कमलेश मिश्रा ने 2, वहीं संजय और शिव ने एक-एक विकेट लिए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/whatsapp-image-2023_02_10-at-5.54.29-pm_50.jpg"

alt="" width="1280" height="853" />

ओम प्रकाश और दूसरे मैच में मोनू कुमार प्लेयर ऑफ द मैच बने

दूसरे मुकाबले में सकरी ने आसिफ नईम के 69 और मोनू कुमार के 55 रन की बदौलत निर्धारित ओवरों में 157 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. दोनों बल्लेबाजों ने अपनी पारी में 4-4 गगनचुंबी छक्के लगाए. मोईजुद्दीन और विरेन्द्र 1-1 विकेट लेने में सफल रहे. 158 रन के विजयी लक्ष्य का पीछा करते हुए शंख की टीम निर्धारित ओवर में 8 विकेट खोकर मात्र 126 रन ही बना पाई और मुकाबला 31 रन से हार गई. टीम की ओर से कप्तान अमित सिंह ने 35, राकेश कुमार ने 28 और विरेन्द्र ने 14 रन बनाए. सकरी की ओर से राजेश कृष्ण ने 3, मोनू, अभिषेक, सौरव और कुंदन ने एक-एक विकेट लिए. पहले मैच में ओम प्रकाश और दूसरे मैच में मोनू कुमार प्लेयर ऑफ द मैच बने. 11 फरवरी के मुकाबले मैच 1 : सुबह 8.30 बजे से खरकई बनाम कांची मैच 2 : दोपहर 12.30 बजे से भैरवी बनाम स्वर्णरेखा. इसे भी पढ़ें – डीएसपीएमयू">https://lagatar.in/dspmu-50-percent-of-it-students-fail-students-sitting-on-strike-due-to-lockout/">डीएसपीएमयू

: आईटी के 50 फीसदी विद्यार्थी फेल, तालाबंदी कर धरना पर बैठे छात्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही