Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मीडिया कप क्रिकेट : जुबिली एकादश को 47 रन से हराकर कालीमाटी फाइनल में पहुंचा

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : मैन ऑफ द मैच नेसार अहमद के ऑलराउंडर प्रदर्शन और उम्दा गेंदबाजी बदौलत कालीमाटी एकादश ने जीत का सिलसिला जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जुबिली एकादश को 47 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ कालीमाटी की टीम सोमवार को फाइनल में खिताब के लिए डिमना एकादश से भिड़ेगी. गोपाल मैदान में खेले जा रहे मैच में टॉस जीतकर कालीमाटी एकादश ने बल्लेबाजी का फैसला किया. स्लो पिच पर धीमी आ रही गेंदों को बल्लेबाजों ने परखा और 20-20 ओवर में पांच विकेट पर 152 रनों का स्कोर खड़ा किया. कालीमाटी एकादश की ओर से मध्यक्रम के बल्लेबाज नेसार अहमद ने सतर्क होकर बल्लेबाजी की और 34 गेंदों पर चार चौके की मदद से 37 रन बनाए. कप्तान राघवेंद्र ने 32 गेंदो पर 28 रन जोड़े. कालीमाटी की टीम का रन रेट बढ़ाने में रंजन का योगदान महत्वपूर्ण रहा. रंजन ने मैदान पर उतरते ही जुबिली एकादश के खेमे में हलचल मचा दी. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-meeting-in-guwa-police-station-appealed-to-manki-munda-to-make-villagers-aware/">किरीबुरु

: गुवा थाना में बैठक कर मानकी-मुंडा से ग्रामीणों को जागरूक करने की अपील की
मात्र 24 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का की मदद से नाबाद 34 रनों की पारी खेली और टीम का सम्मानजनक स्कोर खड़ा कर दिया. जुबिली एकादश के गेंदबाजों ने 35 रन अतिरिक्त दिए. चंदन ने दो, विवेकानंद और आनंद ने एक-एक विकेट लिया. जवाबी पारी खेलते हुए जुबिली एकादश की टीम 17.4 ओवर में 104 रन के स्कोर पर धराशायी हो गयी. कालीमाटी के गेंदबाजों ने जुबिली के बल्लेबाजो‌ं को खुलकर खेलने की आजादी नहीं दी. नियमित अंतराल पर विकेट लेकर उनकी बल्लेबाजी पर अंकुश लगाए रखा. हालांकि शेखर सुमन ने 41 गेंदों पर चार चौके की मदद से 39 रन बनाकर जुबिली के खेमे में उम्मीद जगा दी थी. लेकिन जाहिद ने शेखर सुमन को रंजन के हाथों कैच आउट करवा कर रही सही उम्मीदों पर पानी फेर दिया. चंदन ने 11 रन बनाए. शेष बल्लेबाजी दहाई के स्कोर पर तक भी नहीं पहुंच सके. नेसार अहमद ने तीन ओवर में 15 रन देकर दो और जाहिद ने 19 रन देकर तीन विकेट लिये. प्रतीक ने दोनों सलामी बल्लेबाजों का विकेट लेने में सफलता हासिल की. सुमन ने भी 21 रन देकर दो विकेट लिया. कालीमाटी ने भी 21 अतिरिक्त रन दिए. ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए नेसार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही