Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मीडिया कप क्रिकेट : कांची ने मयूराक्षी और भैरवी ने गंगा को हराकर अगले चक्र में किया प्रवेश

Ranchi : बीएयू स्टेडियम में खेली गयी मीडिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता 2023 में गुरुवार को रोमांचक मुकाबले में मयूराक्षी को हरा कांची बना विजेता, तो एकतरफा मुकाबले में भैरवी ने गंगा को मात दी. चौथे दिन पहला मुकाबला कांची और मयूराक्षी के बीच खेला गया. कांची ने टॉस जीतकर निर्धारित 16 ओवर में 6 विकेट 134 रन बनाए. कांची के सलामी बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी की. शमीम राजा ने शानदार 52 रन और रियाज आलम ने 32 रनों की पारी खेली. लक्ष्य का पीछा करते हुए मयूराक्षी की टीम ने 5 रन से इस मैच को गंवा दिया. टीम की शुरूआत धीमी हुई, जिससे 16 ओवर में 4 विकेट पर 129 रन ही बना सकी. कांची के शमीम राजा को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.

125 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की

दूसरा मुकाबला गंगा और भैरवी के बीच खेला गया. टॉस जीतकर भैरवी की टीम ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया. टीम ने शानदार क्रिकेट का प्रदर्शन दिखाया. मुकेश भट्ट के ताबड़तोड़ 60 रन की बदोलत भैरवी की टीम ने 16 ओवर में 8 विकेट पर 186 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी गंगा की टीम 10 विकेट के नुकसान पर 11.2 ओवर में 61 रन ही बना सकी. भैरवी ने इस मैच में 125 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की. इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मुकेश भट्ट को दिया गया. 10 फरवरी के मैच मैच 1- दामोदर बनाम अमानत मैच 2- सकरी बनाम शंख इसे भी पढ़ें – निशिकांत">https://lagatar.in/nishikant-advises-jmm-to-change-cm-jmm-retaliates-bjp-should-consider-the-speakers-suggestion-leaving-inlogical-talks/">निशिकांत

ने झामुमो को दी सीएम बदलने की सलाह, झामुमो का पलटवार- इनलॉजिकल बातें छोड़ स्पीकर के सुझाव पर विचार करे भाजपा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही