Search

 
 
 

मीडिया कप क्रिकेट : खरकई ने कांची और स्वर्णरेखा ने भैरवी को दी मात

 
Ranchi : बीएयू स्टेडियम में खेली जा रही मीडिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता 2023 में छठे दिन पहले मुकाबले में खरकई ने कांची को 60 रनों से पराजित किया. दूसरे मुकाबले में स्वर्णरेखा ने भैरवी को 15 रनों से हराया. शनिवार को दिन के पहले मुकाबले में खरकई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 6 विकेट खोकर 144 रन बनाकर 145 रनों का लक्ष्य कांची की टीम को दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी कांची की टीम 7 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 16 ओवर में 84 रन ही बना पाई. इस मैच को खरकई ने आसानी से जीत लिया. इस मैच में 49 रनों की पारी खेलने के लिए सुशील सिंह मंटू को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.

जावेद अख्तर को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब

दूसरा मुकाबला स्वर्णरेखा और भैरवी के बीच खेला गया. टॉस जीतकर स्वर्णरेखा की टीम ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया, पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने शानदार क्रिकेट का प्रदर्शन दिखाया. स्वर्णरेखा ने पूरे 16 ओवर खेल कर 10 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाया. जवाबी पारी खेलने उतरी भैरवी की टीम निर्धारित 16 ओवर खेलते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 140 रन ही बना सकी. इस मैच को स्वर्णरेखा ने 15 रन से जीत लिया. इस मैच के लिए जावेद अख्तर को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. 12 फरवरी को हाेने वाले मैच मैच 1- दामोदर बनाम भैरवी मैच 2- सकरी बनाम कांची इसे भी पढ़ें – घुसपैठियों">https://lagatar.in/kharge-came-to-travel-with-folded-hands-amidst-infiltrators-deepak-prakash/">घुसपैठियों

के बीच हाथ जोड़ो यात्रा करने आये खड़गे : दीपक प्रकाश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही