Ranchi : मंगलवार को मीडिया कप के पहले मैच में गंगा ने दामोदर को रोमांचक मुकाबले में हरा कर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. वहीं दूसरे मुकाबले में मोनू के विस्फोटक शतक की बदौलत सकरी ने मयूराक्षी को 11 रन से हरा कर सेमीफाइनल में अपना स्थान मजबूत कर लिया है. बीएयू मैदान में खेली जा रही मीडिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को पहला मुकाबला गंगा और दामोदर के बीच खेला गया. गंगा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रन का विशाल स्कोर बनाया. श्रवण ने सोहन के साथ 131 रन की नाबाद साझेदारी की, जिसमें श्रवण ने नाबाद 97 रनों की पारी खेली. दामोदर ने मजबूती के साथ विजयी लक्ष्य का पीछा किया, लेकिन टीम 6 विकेट खोकर 163 रन ही बना सकी. सुमित ने नाबाद 73 रन बनाए, जबकि संदीप ने 27 और गौरव ने 20 रन बनाए. मनीष को दो विकेट मिले.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/whatsapp-image-2023_02_14-at-6.28.31-pm_91.jpg"
alt="" width="1280" height="572" />
ने देवघर में की पूजा, कहा- महाराष्ट्र जाने के पूर्व भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने आए हैं [wpse_comments_template]
alt="" width="1280" height="572" />
बुधवार को तीन सेमीफाइनलिस्ट टीम तय होंगी
दिन का दूसरा मुकाबला सकरी और मयूराक्षी के बीच खेला गया. मोनू के विस्फोटक शतक (47 गेंदों पर 105 रन) की बदौलत सकरी ने मयूराक्षी को 11 रनों से हरा दिया. मोनू ने अपनी पारी के दौरान 7 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के लगाए. सकरी ने निर्धारित ओवर में 182 रन बनाए, जिसमें आसिफ ने 43 और अभिषेक ने 15 रन का योगदान किया. 183 रन के विजयी लक्ष्य का मयूराक्षी ने शानदार तरीके से पीछा किया, लेकिन टीम 6 विकेट खोकर 171 रन ही बना पाई और मैच 11 रन से हार गई. बता दें लीग मैचों के आखिरी दिन काफी रोमांचक होने वाला है. बुधवार को प्रतियोगिता के तीन सेमीफाइनलिस्ट टीम तय होंगी. 15 फरवरी को होनेवाले मुकाबले पहला मैच - सुबह 8.30 बजे खरकई बनाम शंख दूसरा मैच - दोपहर 12.30 बजे स्वर्णरेखा बनाम अमानत इसे भी पढ़ें – राज्यपाल">https://lagatar.in/the-governor-worshiped-in-deoghar-said-he-has-come-to-seek-the-blessings-of-bholenath-before-going-to-maharashtra/">राज्यपालने देवघर में की पूजा, कहा- महाराष्ट्र जाने के पूर्व भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने आए हैं [wpse_comments_template]
Leave a Comment