- सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों की तस्वीर साफ
alt="" width="720" height="437" />
अमित को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया
मीडिया कप के दसवें दिन पहले मुकाबले में टॉस जीतकर खरकई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 144 रन का स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करने खेलने उतरी शंख की टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य को 12.1 ओवर में ही 4 विकेट खोकर जीत लिया. शंख की ओर से कप्तान अमित कुमार सिंह ने 34 गेंदों में 6 छक्कों की मदद से नाबाद 73 रनों की पारी खेली. इस शानदार पारी के लिए अमित को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.राजेश को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब
दिन का दूसरा मुकाबला अमानत और स्वर्णरेखा के बीच खेला गया. अमानत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 129 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाबी पारी खेलने उतरी टीम स्वर्णरेखा 16 ओवर में 9 विकेट खोकर 115 रन बना पाई. टीम इस मैच को 14 रन से हार गई. अमानत के गेंदबाज राजेश कुमार सिंह ने 4 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट झटके और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. इस प्रदर्शन के लिए राजेश को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. 17 फरवरी को सेमीफाइनल मुकाबला पहला सेमीफाइनल : खरकई बनाम अमानत दूसरा सेमीफाइनल : सकरी बनाम स्वर्णरेखा इसे भी पढ़ें – सांसद">https://lagatar.in/sansad-khel-mahotsav-t-shirt-momento-and-medal-launch-3087-participants-of-ranchi-lok-sabha-registered/">सांसदखेल महोत्सव : टी शर्ट, मोमेंटो और मेडल लांच, रांची लोकसभा के 3087 प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन कराया [wpse_comments_template]

Leave a Comment