Search

 
 
 

मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट : अमित की ताबड़तोड़ पारी से मयूराक्षी बनी चैंपियन

 

अमित सिंह को मिला मैन ऑफ द मैच  और राजा मेंहदी को मिला मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार

Ranchi : बीएयू के मैदान में खेले जा रहे टाटा मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन शनिवार को हुआ. टूर्नामेंट के रोमांचक फाइनल में मयूराक्षी ने स्वर्णरेखा की टीम को 7 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया. टॉस जीत कर मयूराक्षी की टीम ने क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया. स्वर्णरेखा की शुरूआत अच्छी रही. पहले विकेट के लिए विक्की और राजा मेंहदी ने 45 रन जोड़े. दूसरे विकेट के लिए राजा ने मुकेश के साथ साझेदारी कर निर्धारित 16 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए. कप्तान राजा मेंहदी ने 52 गेंदो में 78 रनों की पारी खेली. वहीं मुकेश ने 28 रन बनाए. मयूराक्षी की ओर से पंकज त्रिपाठी ने 2 विकेट लिए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मयूराक्षी की टीम ने तेज शुरूआत की. शकील अख्तर और अमित सिंह की जोड़ी ने शुरूआत के 7 ओवर में 89 रन जोड़े. शकील 21 गेंदों में 31 रन बनाकर विक्की के शिकार बनें. दूसरी तरफ से अमित ने रन की गति को कम नहीं होने दिया और मैच को छक्के के साथ समाप्त किया. अमित ने 47 गेंदो में 82 रन की नाबाद पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाई. इस पारी में उन्होंने 8 चौके ओर 6 छक्के लगाए. मयूराक्षी ने 15.1 ओवर में 3 विकेट खोकर 162 रन बनाए. शानदार पारी के लिए अमित को प्लेयर ऑफ द चुना गया. वहीं पूरे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले राजा मेंहदी को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया. विनर और रनर टीम को निर्वतमान खेल मंत्री हफीजुल हसन, झामुमो के प्रवक्ता बटर सरदार, टाटा स्टील के अधिकारी रुना कुमार, संजय मोहन श्रीवास्तव, एनटीपीसी के जनसंपर्क अधिकारी अमित बेहरा, अडानी लिमिटेड के पंकज कुमार, जेके क्रिकेट अकादमी के निदेशक जितेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया. फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व खेल मंत्री हफीजुल हसन मौजूद थे. विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार रजत गुप्ता, विजय पाठक, सुरजीत सिंह, विनय कुमार, अनुपम शशांक, प्रेम शंकरण, शशि शेखर, शफीक अंसारी, चंचल भट्टाचार्य, अजय कुकरेती, उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : कोल">https://lagatar.in/coal-india-marathon-tomorrow-pt-usha-reached-ranchi-ccl-cmd-says-all-preparations-complete/">कोल

इंडिया मैराथन कल, पीटी ऊषा पहुंची रांची, CCL CMD बोलें- सभी तैयारी पूरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही