Search

 
 
 

आमलोगों में सकारात्मक चेतना जागृत करने एवं विकास में मीडिया की अहम भूमिकाः आयुक्त

 
Palamu: मीडिया के माध्यम से ही लक्षित बड़े समूहों तक सहजता से पहुंचना संभव है. आमलोगों में सकारात्मक चेतना जागृत करने एवं विकास में मीडिया की अहम भूमिका है. मीडिया अपने प्रकाशन एवं प्रसारण से लोगों की मानसिकता में बदलाव ला सकता  है. यह बात यह बातें पलामू आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी ने कही. वे आज विकास/ग्रामीण पत्रकारिता-दशा एवं दिशा विषयक सेमिनार में बोल रहे थे. सेमिनार सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सौजन्य से प्रमंडलीय सूचना जनसंपर्क कार्यालय, पलामू की ओर से सूचना भवन में आयोजित हुआ. इसे भी पढ़ें- डीपीआर">https://lagatar.in/cm-instructs-to-process-the-tender-of-nh-under-dpr-stage-in-six-months/42767/">डीपीआर

स्टेज वाले निर्माणाधीन NH की टेंडर प्रक्रिया छह महीने में करने का सीएम ने दिया निर्देश
आयुक्त ने मीडिया के प्रतिनिधिगणों से अनुरोध करते हुए कहा कि पलामू प्रमंडल का क्षेत्र कृषि आधारित है. यहां उद्योग धंधे कम हैं. किसान खेती पर निर्भर हैं और वर्षा भी कम होती है. ऐसे में उनके सामने बड़ी चुनौती है. मीडिया को कृषि पर विशेष फोकस करनी चाहिए. कम बारिश वाले खेती व कृषि कार्य को विकसित करने एवं संभावनाओं वाली खेती को प्रचारित प्रसारित करने की जिम्मेदारी मीडिया को है. इससे किसानों में सकारात्मक असर देखने को मिलेगा और किसान अच्छी खेती कर सकेंगे और अपनी आय स्रोत बढ़ा सकेंगे. उन्होंने पलामू में नारंगी, मौसमी, नींबू आदि रसदार फलों की खेती को बढ़ावा देने को लेकर मीडिया को खबरों के माध्यम से प्रचारित-प्रसारित करने की अपील की, ताकि स्थानीय स्तर पर किसानों को लाभ मिले. साथ ही पत्रकारिता के माध्यम से अच्छी एवं प्रेरणादायी चीजों से लोगों को जागरूक करने की बातें कही. इसे भी पढ़ें- कोडरमा:">https://lagatar.in/koderma-bus-tempo-stand-and-parks-endowment-for-the-financial-year-2021-22/42775/">कोडरमा:

वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए बस, टेम्पो स्टैंड और पार्कों की हुई बंदोबस्ती
[caption id="attachment_42792" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/03/WhatsApp-Image-2021-03-26-at-22.43.36.jpg"

alt="विकास ग्रामीण पत्रकारिता दशा एवं दिशा विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का हुआ आयोजन" width="600" height="400" /> विकास ग्रामीण पत्रकारिता दशा एवं दिशा विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का हुआ आयोजन[/caption]

स्वस्थ पत्रकारिता से आएगी जागरूकताः डीआईजी

सेमिनार को संबोधित करते हुए डीआईजी राजकुमार लकड़ा ने कहा कि, स्वस्थ पत्रकार, स्वस्थ पत्रकारिता एवं स्वस्थ आलोचना होनी चाहिए. इससे पलामू के लोक  की विकास में भागीदार बन सकें. उन्होंने कहा कि, वर्तमान प्रशासन काफी संवेदनशील है. ऐसे में व्यवहारिकता के साथ अच्छी चीजों के प्रसारण/प्रकाशन से आमजन जागरूक होंगे. इससे उन्हें भी लाभ होगा. साथ ही योजनाओं की भी जानकारी मिलेगी. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/dc-instructed-to-free-the-encroachment-of-major-water-bodies-in-ranchi/42769/">रांची

में प्रमुख जलस्रोतों से हटेगा अतिक्रमण, डीसी ने सीओ को दिये निर्देश

सरकार व जनता के बीच कड़ी का काम करता है मीडियाः गोकुल वसंत

वरिष्ठ पत्रकार गोकुल वसंत ने कहा कि, मीडिया सरकार व जनता के बीच कड़ी का काम करती है. सरकार की ओर से ग्रामीण विकास के लिए बहुत सारी योजनाएं एवं कार्यक्रम चलाई जा रही है. इसका लाभ उनतक कैसे और किस रूप में मिले इसके लिए हम पत्रकारों को पूरी मुस्तैदी, ईमानदारी, निष्ठा और निष्पक्षता के साथ कार्य करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि खबरें न तो नकारात्मक होती हैं, न ही सकारात्मक, खबर तो बस खबर है. पत्रकार साथियों को धैर्य के साथ खबरों को सुनना और उसे परोसना चाहिए, ताकि लोग जागरूक हो सकें. उन्होंने कहा कि ग्रामीण जनता की समस्या सरकार तक पहुंचाने में भी मीडिया की भूमिका है. पत्रकारों में हमेशा सीखने की प्रवृत्ति होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि पत्रकार साथी कठिन परिस्थितियों में पत्रकारिता करते हैं. ऐसे में यह सेमिनार  करने वाले पत्रकार साथियों को ऐसे सेमिनार से पत्रकारों का मनोबल बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि यहां रोजगार का बड़ा साधन खेती/कृषि है. कृषि को बढ़ावा देने के लिए खबरों को असरदार तरीके से परोसनी होगी, ताकि समाज पर उसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिले. समाज जागरूक होगा तो वह समृद्ध  होगा. उन्होंने पत्रकारों को प्रेरित करते हुए मुस्तैदी ईमानदारी व निष्ठा के साथ जनता के हितों का ध्यान रखकर खबरों का प्रकाशन एवं प्रसारण करने की बातें कही. उन्होंने कहा कि आम जनों के हित में खबर लिखने का असर यह होता है कि लोग भी उन्हें मदद करते हैं. इससे पत्रकार और निर्भीक होकर कार्य करने में सक्षम होते हैं. उन्होंने पत्रकारों को अपनी सूचना तंत्र की गोपनीयता बनाये रखने और उसे सुरक्षित रखकर यहां की वातावरण के अनुरूप कार्य करने की बातें कहीं. इसे भी पढ़ें- CoronaUpdate">https://lagatar.in/coronaupdate-three-deaths-due-to-corona-in-jharkhand-active-case-increased-to-1402-with-308-new-patients/42755/">CoronaUpdate

: झारखंड में कोरोना से तीन की मौत, 308 नए मरीजों के साथ एक्टिव केस बढ़कर हुआ 1402

पत्रकारों को खोजना होगा बुनियादः विष्णु गुप्त

वरिष्ठ पत्रकार विष्णु गुप्त ने कहा कि पत्रकारों को बुनियाद को खोजना होगा. बुनियाद व संदर्भ का विश्लेषण करना होगा. उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के लिए भारतीय पत्रकारिता का उद्भव व विकास हुआ. आजादी के बाद भारतीय पत्रकारिता पर चिंतन नहीं हो पाई. इससे पत्रकारिता को नुकसान हुआ। लोग दिग्भ्रमित हुए और समाज के भीतर विसंगतियां आई. पत्रकारिता के माध्यम से आज समाज के भीतर के विसंगतियों को दूर करना होगा. उन्होंने ग्रामीण पत्रकारिता के माध्यम से ऊंचा उठने की की अपेक्षा जताई. साथ ही  ग्रामीण विकास की चीजों को देखने पर बल दिया. उन्होंने पत्रकारिता के इतिहास को बताते हुए कहा कि पलामू की ग्रामीण पत्रकारिता में ऐसी मजबूती थी, कि विधानसभा की दीवारें कांप उठती थी.  उन्होंने विकास योजनाओं की बात करते हुए कहा कि सरकार की ओर से कई योजनाएं संचालित की जा रही है. इन योजनाओं का लाभ लोगों को कैसे मिले, इस दिशा में सरकार के साथ पत्रकारों को सहयोगात्मक रवैया अपनाते हुए लोगों को जागरूक करने से लाभ होगा. उन्होंने कहा कि ग्रामीण पत्रकारिता में अब संकट छाया है, क्योंकि आज की खबर आज ही छपनी है. ऐसे में खबरों की तह तक जाने में थोड़ी मुश्किल होती है. उन्होंने पत्रकारों को प्रेरित करते हुए कहा कि सच को पता लगाने के लिए  खून जलाना होगा और पत्रकारिता के सिद्धांत, क्रांति एवं जनवाद को आगे बढ़ाना होगा. पत्रकारिता के इस क्रांति मशाल को जलाकर रखना होगा. इसे भी पढ़ें- कोडरमा:">https://lagatar.in/koderma-irregularity-in-14th-finance-commission-amount-found-in-audit-of-gram-panchayats-to-be-recovered/42741/">कोडरमा:

ग्राम पंचायतों के ऑडिट में मिली 14वें वित्त आयोग की राशि में अनियमितता, होगी वसूली

नायाब खबरों को जनमानस तक पहुंचाये मीडियाः ओम प्रकाश अश्क

वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश आश्क ने आजादी के समय की मीडिया व वर्तमान खोजी पत्रकारिता, पीत पत्रकारिता के संदर्भ में विस्तृत चर्चा करते हुए कहा के पत्रकारों पर संकट बरकरार है. कई चीजें प्रतिकूल हैं. इसके बावजूद बदलाव/विकास हो रहे है. मकान बन रहे हैं, सड़कें बन रही हैं, चापाकल लग रहे हैं, तालाब खोदे जा रहे हैं और बिजली व्यवस्था भी दुरुस्त हुई है. मछली मालन, मुर्गी पालन, सुकर पालन मधुमक्खी पालन आदि से लोग स्वरोजगार को अपना रहे हैं. मीडिया को ऐसी सकारात्मक चीजों से आम जनमानस को जागरूक करने की आवश्यकता है. उन्होंने सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि पलामू में खेती की बड़ी संभावनाएं हैं. यहां की संभावनाओं की तरह-तरह खेती हो रही है. यह सामाजिक विकास है. उन्होंने पत्रकारों को वैसी नयाब खबरों को आम जनता तक पहुंचाने की बातें कही, जिससे समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो. उन्होंने कहा कि सकारात्मक चीजों को लोग ज्यादा पसंद करते हैं. उन्होंने पत्रकारिता में कंटेंट डेवलपमेंट, राइटिंग डेवलपमेंट और प्रेजेंटेशन पर समाचार विकसित करने की बातें कही, ताकि समाज पर इसका सकारात्मक असर दिखने को मिले. इसे भी पढ़ें- सीएम">https://lagatar.in/cm-approves-draft-resolution-to-withdraw-cases-filed-in-pathalgadi/42704/">सीएम

की मंजूरी : पत्थलगड़ी के केस वापस लेने के संकल्प प्रारूप को स्वीकृति

पत्रकारों की अध्यनशीलता से निकलेंगे बेहतर परिणामः श्याम किशोर चौबे

वरिष्ठ पत्रकार श्याम किशोर चौबे ने पत्रकारिता एवं पलामू की विकास पर जानकारी देते हुए कहा कि पलामू की मूलभूत कार्य कृषि है. सरकार की अधिकांश योजनाएं चल रही है. इन योजनाओं का लाभ किस रूप में लोगों को मिल रहा है, इसे देखने की आवश्यकता है. उन्होंने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि इसमें ग्राम समितियां ही जुड़ी होती है. इसके बाद भी शिक्षा की स्थिति दुरुस्त नहीं हो पाती है. इसे ठीक करने के लिए स्वयं भी जागृत होना होगा. उन्होंने मीडिया के साथियों को रवींद्रनाथ ठाकुर का उदाहरण देते हुए कहा कि पत्रकार के प्रयास से पौधा लग जाए, फूल खिल जाए तो यह बड़ा बदलाव होगा. उन्होंने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एक संपादक से लेकर कुशल प्रबंधक तक की भूमिका में होता है. थोड़े प्रयास करने से चीजें स्वतः दिखने लगेंगी. उन्होंने कहा कि विकास एक बार में संभव नहीं है. विकास धीरे-धीरे होती है. उन्होंने कहा कि पत्रकारिता में प्रतिदिन अध्ययन एवं खबरों तथा योजनाओं में गहन अध्ययन करने से बेहतर परिणाम आएंगे. इसे भी पढ़ें- ओरमांझी:">https://lagatar.in/ormanjhi-deputy-commissioner-handover-solar-light-ndrf-made-by-mahila-samiti/42714/">ओरमांझी:

उपायुक्त ने महिला समिति द्वारा निर्मित सोलर लाइट NDRF को किया हैंडओवर
कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रमंडलीय जनसंपर्क उपनिदेशक ने विकास/ ग्रामीण पत्रकारिता- दशा एवं दिशा पर विषय प्रवेश कराते हुए पलामू की पत्रकारिता एवं यहां की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला. साथ ही निरंतर सुधार की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने कहा कि पत्रकार अपनी लेखनी के माध्यम से समाज को जागृत करते हैं. कार्यक्रम में प्रमंडलीय आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी, डीआईजी राजकुमार लकड़ा सहित वक्ता के रूप में साहित्य वरिष्ठ पत्रकार गोकुल वसंत, विष्णु गुप्त, ओमप्रकाश अश्क, श्याम किशोर चौबे उपस्थित थे. मौके पर प्रमंडलीय जनसंपर्क उपनिदेशक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, लातेहार रोहित कंडुलना एवं पलामू प्रमंडल के पलामू, गढ़वा एवं लातेहार के पत्रकारगण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- मोदी">https://lagatar.in/modi-varnwal-samaj-celebrates-holi-meet-message-given-to-live-together/42726/">मोदी

वर्णवाल समाज ने मनाया होली मिलन समारोह, मिलकर रहने का दिया संदेश
https://lagatar.in/modi-reached-dhaka-said-i-and-my-colleagues-had-done-satyagraha-for-the-freedom-of-the-people-of-bangladesh/42676/

  https://lagatar.in/nikita-murder-case-tausif-and-rehan-sentenced-to-life-imprisonment/42590/

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही