Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग में 29 मई से शुरू होगा मध्यस्थता जागरुकता अभियान

Hazaribagh : झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार हजारीबाग जिला के सभी प्रखंडों में मध्यस्थता जागरुकता अभियान चलाया जाएगा. मन का मिलन पखवारा के नाम से चलने वाले इस कार्यक्रम में लोगों के दिलों की खटास मिटाई जाएगी. 29 मई से अभियान शुरु होगा जो 14 जून तक चलेगा. जिसकी मॉनिटरिंग प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सत्य प्रकाश सिन्हा करेंगे.

पूरे जिले में चलाया जाएगा मध्यस्थता अभियान : सचिव

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-416.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौरव खुराना ने बताया कि इस अभियान के तहत पूरे जिले में मध्यस्थता जागरुकता शिविर का आयोजन किया जाएगा. जिसमे सभी लोगों को मध्यस्थता के माध्यम से समस्याओं का निपटारा करने की जानकारी दी जाएगी. साथ ही इसके महत्व के बारे में बताया जाएगा. गौरव खुराना ने बताया कि इस कार्यक्रम को करने का मकसद यही है कि इस पहल से लोगों का मन मिले और मन के मिलन पखवारा का यह कार्यक्रम सार्थक हो सके. इस कार्यक्रम के तहत जिले के सभी प्रखंडों में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सदस्य लोगों से मिलेंगे. उनकी काउंसलिंग करेंगे और मध्यस्थता प्रक्रिया को विस्तार पूर्वक बताएंगे. सचिव ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय न्याय सदन भवन में मध्यस्थता के फायदों को स्क्रीन पर डिस्प्ले कर लोगों के बीच जागरुकता फैलाई जाएगी.

गोपनीय रहेंगी दोनों पक्षकारों की बातें

मध्यस्थता प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि मध्यस्थता एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें भाग लेने वाले दोनों पक्षकारों की बातें  गोपनीय रहती हैं. मध्यस्थता में भाग लेना पक्षकारों की सहमति पर निर्भर होता है. साथ ही मध्यस्थता के दौरान दोनों पक्ष मिलकर विवाद का समाधान निकालते हैं तथा कोई भी निर्णय एक-दूसरे पर बोझिल नहीं होता है. उन्होंने लोगों से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की. इसे भी पढ़ें: हजारीबाग">https://lagatar.in/loss-of-crores-due-to-storm-and-water-in-hazaribagh/">हजारीबाग

में आंधी-पानी से करोड़ों का नुकसान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही