Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेडिका कैंसर कॉन्क्लेव 14 और 15 अक्टूबर को, जुटेंगे देश के विशेषज्ञ डॉक्टर

Advertisement
Advertisement
Ranchi : मेडिका अस्पताल प्रबंधन ने मेडिका कैंसर कॉन्क्लेव में राज्यपाल और सीएम को आमंत्रित किया है. विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और सचिव अरुण कुमार सिंह भी उपस्थित रहेंगे. मेडिका के चयरमैन डॉ. नंद कुमार जयराम, ऑन्कोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ. सौरभ दत्ता और मेडिका ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर राणा उदयन लहरी, संयुक्त प्रबंध निदेशक अयनभ देव गुप्ता भी रहेंगे. रांची : मेडिका कैंसर कॉन्क्लेव, रांची चैप्टर का आयोजन 14 और 15 अक्टूबर को स्टेशन रोड स्थित होटल बीएनआर में आयोजित किया गया है. इसमें देश के विशेषज्ञ कैंसर डॉक्टर शामिल होंगे. यह कार्यकम 14 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से होटल बीएनआर में शुरू होगा, जिसमें डॉक्टर अपना रजिस्ट्रेशन करायेंगे. दिन के 11 बजे कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन राज्यपाल सीपी राधाकृष्णनन करेंगे. वह इस आयोजन के मुख्य अतिथि होंगे, वहीं, कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और सचिव अरुण कुमार सिंह भी शामिल होंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मेडिका के वाइस प्रेसीडेंट अनिल कुमार ने बताया कि मेडिका के चयरमैन डॉ नंद कुमार जयराम, ऑन्कोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ सौरभ दत्ता और मेडिका ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर राणा उदयन लहरी, संयुक्त प्रबंध निदेशक अयनभ देव गुप्ता भी उपस्थित रहेंगे. ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. गुंजेश कुमार, डॉ. सुरेश, डॉ. मदन और प्लास्टिक सर्जन प्रिंस गुप्ता ने बताया कि दो दिन तक चलने वाले इस कॉन्क्लेव में देश के प्रसिद्ध कैंसर चिकित्सक कैंसर की विभिन्न बीमारी और उनके नवीनतम इलाज पर विस्तार से चर्चा करेंगे. दोपहर 2.30 बजे से वैज्ञानिक सत्र का शुभारंभ किया जायेगा. लंग कैंसर पर डॉ. अखिल कपूर और ब्रेस्ट कैंसर पर डॉ. शल्का जोशी और डॉ. दुष्यंत जायसवाल द्वारा व्याख्यान दिया जायेगा. इसके अलावा ब्रेस्ट कैंसर को कैसे मैनेज किया जा सकता है, इस पर भी डॉ. शल्का द्वारा जानकारी दी जायेगी. इसे भी पढ़ें : निलंबित">https://lagatar.in/suspended-ias-pooja-singhals-ca-suman-gets-conditional-bail-from-supreme-court/">निलंबित

IAS पूजा सिंघल के CA सुमन को सुप्रीम कोर्ट से मिली सशर्त बेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही