Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोर्ट में पेशी से पहले IAS छवि रंजन की हुई मेडिकल जांच, बीपी, सुगर, पल्स नॉर्मल

Ranchi : जमीन घोटाला मामले में आईएएस छवि रंजन को कोर्ट में पेश करने से पहले मेडिकल जांच किया गया. छवि रंजन को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है. उससे पहले ईडी के अधिकारियों द्वारा जरूरी कागजातों की प्रक्रिया को पूरी कर रहे हैं. ताकि कागजात कोर्ट में पेश किया सके. वहीं दूसरी तरफ शुक्रवार को छवि रंजन की मेडिकल जांच भी सदर अस्पताल के डॉक्टरों की देखरेख में की गयी. छवि रंजन का बीपी, सुगर, पल्स सभी सामान्य है. उनका कोविड टेस्ट भी निगेटिव आया है. इसे भी पढ़ें -ममता">https://lagatar.in/mamata-slams-bjp-says-dont-vote-in-karnataka-saffron-party-is-defaming-hinduism/">ममता

ने भाजपा पर हल्ला बोला, कहा, कर्नाटक में वोट न दें, भगवा पार्टी हिंदू धर्म को बदनाम कर रही है

रिमांड को लेकर अदालत से आग्रह करेगी

छवि रंजन को ईडी की विशेष अदालत में पेश करने के बाद एजेंसी उनके रिमांड को लेकर अदालत से आग्रह करेगी. गौरतलब है कि गुरुवार को दिन के 10.40 बजे छवि रंजन पूछताछ के लिए ईडी के रांची जोनल आफिस पहुंचे थे. गुरुवार की देर रात 9:55 पर छवि रंजन को जमीन घोटाला में ईडी ने गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद से छवि रंजन ईडी के हिरासत में ही हैं. पूछताछ के दौरान छवि रंजन ने जांच में ईडी अधिकारियों को कई सवालों के जवाब ही नहीं दिए. जमीन घोटाले में अब तक की जांच में ईडी ने तत्कालीन डीसी छवि रंजन और पावर ब्रोकर प्रेम प्रकाश को ही मास्टरमाइंड माना है. इसे भी पढ़ें -एस">https://lagatar.in/s-jaishankar-met-chinese-foreign-minister-discussed-east-ladakh-will-not-talk-to-bilawal-bhutto/">एस

जयशंकर चीनी विदेश मंत्री से मिले, पूर्वी लद्दाख पर चर्चा की, बिलावल भुट्टो से नहीं होगी बात
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही