Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो में कोरोना से बचाव को लेकर गांवों में बांटे जा रहे मेडिकल किट

Bokaro: DC राजेश सिंह के निर्देश पर जिले के सभी गांवों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर आंगनबाड़ी सेविका, सहिया और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं पूरी तरह से सक्रिय हो गयी हैं. उपायुक्त की पहल पर सेविका समेत सभी को पल्स ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराया गया है. सभी महिलाएं सुदूरवर्ती गांवों में जाकर महिलाओं और पुरूषों के आक्सीजन लेवल की ऑक्सीमीटर से जांच कर रही हैं. साथ ही घर-घर जाकर कोरोना के लक्षण वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनकी सूची तैयार कर रही हैं.

इसे भी पढ़ें – घर">https://lagatar.in/ranchi-rpf-handed-over-a-minor-boy-who-ran-away-from-home-to-family-members/77494/">घर

से रुपये लेकर भागे नाबालिग को रांची RPF ने परिजनों को सौंपा

ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक

डीसी ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर आंगनबाड़ी सेविका, सहिया और एसएचजी की महिलाएं ग्रामीणों को जागरूक कर रही है. वे ग्रामीणों को मास्क का प्रयोग करने, सामाजिक दूरी का पालन करने और हाथों को साबुन/हैंडवाश/सैनीटाइजर से धोने के लिए जागरूक कर रही हैं. साथ ही खांसी, सर्दी, बुखार, बदन दर्द, सिरदर्द और थकान, दस्त, पेट में ऐठन, स्वाद या गंध ना पहचानना और सांस लेने में तकलीफ होने पर अविलंब कोरोना जांच करवाने के लिए जागरूक कर रही हैं. साथ ही वे ग्रामीणों को कोरोना से बचाव के लिए कोरोना का टीका लेने के लिए भी जागरूक कर रही हैं.

इसे भी पढ़ें – दो">https://lagatar.in/5-injured-including-two-children-in-direct-collision-of-two-bikes-accident-on-ranchi-tata-road/77540/">दो

बाइक की सीधी टक्कर में दो बच्चे समेत 5 घायल, रांची-टाटा मार्ग पर हादसा

डीसी ने कहा कि कोरोना लक्षण वाले व्यक्तियों के सर्वे के अलावा पंचायत स्तर पर आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका और जेएसएलपीएस एसएचजी की महिलाओं की टीम द्वारा आमजनों का कोविड जांच भी किया जा रहा है. साथ ही जांच के दौरान संक्रमित पाए जाने वाले व्यक्तियों को कोविड के उपचार के लिए मेडिकल किट उपलब्ध करवाते हुए होम आइसोलेशन से संबंधित सभी गाइडलाइन की जानकारी भी दी जा रही है.

इसे भी पढ़ें – पीएम">https://lagatar.in/mamta-denies-allegation-of-pms-waiting-for-30-minutes-says-i-had-to-wait-myself/77285/">पीएम

मोदी को 30 मिनट इंतजार कराने के आरोप को गलत बताया ममता ने, कहा, मुझे खुद इंतजार करना पड़ा

 

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही