Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार के गांवों में जांच के बाद पॉजिटिव पाये जाने पर दिए जा रहे मेडिकल किट

Advertisement
Advertisement

Latehar : लातेहार जिला में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन की पहल का परिणाम सामने आने लगा है. जिला में कोरोना के सक्रिय मामले अब 200 से नीचे आ गये हैं. उपायुक्त अबु इमरान स्वय ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय बता रहे हैं. उपायुक्त लगातार प्रखंडों का भ्रमण कर रहे हैं. ग्रामीणों को टीकाकरण लेने और मास्क, सैनिटाइजर का उपयोग करने की बात कह रहे हैं. लातेहार जिला में 13% लोगों को ही टीका लगाया गया है. जिला की कुल आबादी 7.26 लाख के करीब है. जिला में 45+ में अब तक सिर्फ 14,323 लोगों को टीका का दोनों डोज लगाये गये हैं. वहीं 18+ में 35,712 लोगों को टीका लगया गया है.

इसे भी पढ़ें - वैक्सीनेशन">https://lagatar.in/intensive-vaccination-will-be-done-on-june-4-5-and-6-to-meet-the-target-of-vaccination-dc/80745/">वैक्सीनेशन

का लक्ष्य पूरा करने के लिए 4, 5 और 6 जून को होगा सघन टीकाकरण : DC

टीके की रफ्तार तेज चल रही है

लातेहार में टीका के पहले डोज की रफ्तार तेज है. युवा वर्ग में टीका को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है, लेकिन दूसरे डोज की रफ्तार धीमी है. जिले के सभी गांव के हर लोगों की स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित की जा रही है. वैसे व्यक्तियों को जिन्हें खांसी, सर्दी, बुखार हो, उनकी तत्काल कोरोना जांच करवायी जा रहा है. फिर जांच में पॉजिटिव पाये जाने पर उन्हें मेडिकल किट उपलब्ध करवाना सुनिश्चित कराया जा रहा है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही