Search

 
 
 

टेलिमेडिसिन स्टूडियो से दी जा रही चिकित्सीय सेवा, मिल रहा परामर्श

 

Dhanbad: धनबाद उपायुक्त उमा शंकर सिंह के निर्देश पर सोमवार को सर्किट हाउस में स्थापित टेलिमेडिसिन स्टूडियो से मरीजों के लिए चिकित्सीय परामर्श सेवा पुनः प्रारंभ किया गया. उन्होंने बताया कि डॉ एम नारायण एवं डॉ पीपी पांडेय द्वारा विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों को ऑनलाइन परामर्श दिया जा रहा है. आने वाले दिनों में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने पर चिकित्सकों की संख्या भी टेलीमेडिसिन स्टूडियो में बढ़ाई जाएगी.

बता दें कि अगस्त 2020 को इसकी शुरूआत की गई थी. जिले के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों को दूर बैठकर चिकित्सीय परामर्श देने तथा उनका बेहतर इलाज करने के उद्देश्य से इसे शुरू किया गया था. बाद में बंद हो गया था, जिसे फिर चालू किया गया.

मरीजों का विवरण तैयार रहता है

कहा कि प्रतिदिन दो बार प्रत्येक मरीज को अनुभवी तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा चिकित्सीय तथा मानसिक परामर्श दिया जा रहा है. विशेष परिस्थिति में अस्पताल में मौजूद चिकित्सक और टेलिमेडिसिन स्टूडियो में उपलब्ध चिकित्सक आपस में परामर्श कर मरीज को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराते हैं. इसके लिए संबंधित अस्पताल में पहले से ही मरीज का रक्तचाप, पल्स रेट और उसका पूरा विवरण तैयार कर रखा जाता है.

बैंक">https://english.lagatar.in/bank-of-baroda-has-vacancy-for-more-than-500-posts-apply-soon/48100/">बैंक

ऑफ बड़ौदा में 500 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

मरीजों को पास आने की जरूरत नहीं

इस दौरान डॉक्टर के सामने दूर बैठे मरीज को उपस्थित करने के साथ ही एएनएम द्वारा मरीज का विवरण डॉक्टर को उपलब्ध कराया जाता है. चिकित्सीय परामर्श के साथ ही उन्हें मानसिक परामर्श भी दिया जाता है. आवश्यकतानुसार मरीजों को प्रिस्क्रिप्शन भी दिया जाता है ताकि दवाई ले सकें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही