Search

रामगढ़ः मेडिकल छात्रा मर्डर केसः महिलाओं ने निकाला कैंडल मार्च...

Ramgarh:  हजारीबाग की मेडिकल छात्रा की बीते दिनों पतरातू डैम से तैरता हुआ शव बरामद हुआ था. इस मामले में अबतक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है. इस घटना के विरोध में भुरकुंडा में महिलाओं ने कैंडल मार्च निकाला. घटना को लेकर महिलाओं में खासा आक्रोश देखा जा रहा है. कैंडल मार्च में मौजूद महिलाओं ने हत्यारे की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. महिलाओं ने ‘वी वांट जस्टिस’ सहित कई नारों के द्वारा घटना को लेकर विरोध जताया. इस दौरान महिलाओं के साथ राज्य में बढ़ रही दुष्कर्म और हिंसा को लेकर विरोध जताया गया. साथ ही दोषियों की गिरफ्तारी और उन्हें फांसी की सजा देने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें- रामगढ़ः">https://lagatar.in/medical-student-murder-case-will-be-revealed-within-72-hours-dgp/18511/">रामगढ़ः

 मेडिकल छात्रा मर्डर केस: DGP का दावा, 72 घंटे के अंदर होगा खुलासा…

जल्द होगा हत्याकांड का खुलासा- डीजीपी

इधर झारखंड पुलिस के मुखिया एमवी राव रामगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच रामगढ़ और हजारीबाग जिले की अपराध की समीक्षा की. साथ ही साथ पतरातू डैम में हाथ पैर बांधकर मेडिकल की छात्रा की हत्या मामले को लेकर भी बैठक की. उन्होंने कहा कि मामले की जांच अंतिम चरण में है. और बहुत जल्द हत्यारा पुलिस की गिरफ्त में होगा. डीजीपी ने दो-तीन दिनों में पूरे मामले का खुलासा करने की बात कही है. इसे भी देखें-   

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//