Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर ओडिशा पहुंची मेडिकल टीम, चार घायलों को भेजा गया घर

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा की अगुवाई में 5 सदस्यीय टीम ओडिशा के बालासोर पहुंची. बता दें कि शुक्रवार को हुए रेल हादसे में झारखंड के भी कई लोग घायल हुए हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री ने वहां के हालात का जायजा लेने के लिए झारखंड से टीम भेजा. सुबह 9:00 बजे के करीब हेलीकॉप्टर से डीसी राहुल कुमार सिन्हा, श्रम सचिव राजेश शर्मा, लेबर सुपरीटेंडेंट अविनाश कुमार, सदर अस्पताल के सर्जन डॉ अजित कुमार व एक और व्यक्ति साथ गए थे.

चार घायलों को इलाज के बाद भेजा गया घर

टीम में शामिल डॉ अजीत कुमार ने कहा है कि गोड़्डा के चार लोग घायल हुए थे. उनका इलाज बालासोर मेडिकल कॉलेज में किया गया. इनमें मिथुन कुमार पंडित, राजीव पंडित, उमाशंकर पंडित और मुकेश पंडित शामिल हैं. इलाज के बाद सभी घायलों को गोड्डा भेज दिया गया है. वहीं एक घायल के पैर की हड्डी टूट गयी है. जिसका इलाज वहीं करने की बात मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने की है. उनके पैर में ऑपरेशन कर रॉड डाला जाएगा. वहीं 11 लोग अब भी लापता हैं. इसे भी पढ़ें- ब्रह्माकुमारी">https://lagatar.in/governor-praised-the-efforts-of-brahmakumari-ishwariya-university-said-collective-effort-is-necessary-for-de-addiction/">ब्रह्माकुमारी

ईश्वरीय विवि के प्रयास की राज्यपाल ने की तारीफ, बोले- नशामुक्ति के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही