Search

 
 
 

Jharkhand: मौसमी बीमारियों को ध्यान में रखकर खरीदी जाएंगी दवाएं, सांप व कुत्ता काटने की दवाओं को प्राथमिकता

 
Ranchi: स्वास्थ्य विभाग ने मौसमी बीमारी के साथ आवश्यक दवाओं की खरीद के लिए प्रथामिकता तय कर दी है. इससे संबंधित जारी आदेश में कहा है कि जरुरत को ध्यान में रखते हुए अगले चार माह तक के लिए दवा की खरीद की जाये. जारी आदेश में कहा गया है कि अलग-अलग मौसम में अलग-अलग तरह की बिमारियां होती हैं. इसलिए मौसम और बीमारी को ध्यान में रखते हुए जरुरी दवाओं की खरीद की जाये. झारखंड में सांप व कुत्ता काटने की घटनाएं अधिक होती हैं. इसे ध्यान में रखते हुए सॉप काटने तथा कुत्ता काटने के बाद दी जाने वाली इंजेक्शन व दवाओं की उपलब्धता को भी ध्यान में रख कर खरीददारी के लिए कहा गया है. खरीदी गई दवाओं का  एक्सपायरी डेट की अवधि कुल अवधि का 80 प्रतिशत होने चाहिए. स्वास्थ्य विभाग के आदेश में कहा गया है कि राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, सदर अस्पताल, इटकी आरोग्यशाला, इटकी, जिला जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला, रांची और संक्रामक रोग अस्पताल रांची के लिए दवाओं की खरीद की जायेगी. इसे भी पढ़ें -माइंस">https://lagatar.in/mines-scam-cbi-court-directs-to-release-passport-of-usha-martin-md-rajiv-jhawar/">माइंस

घोटाला: CBI कोर्ट ने उषा मार्टिन के MD राजीव झंवर का पासपोर्ट रिलीज करने का दिया निर्देश
दवाओं पर खर्च होगा 56.24 करोड़
स्वास्थ्य विभाग वित्तीय वर्ष 2025-26 में दवाओं की खरीद पर कुल 56 करोड़ 24 लाख 39 हजार रुपए खर्च करेगा. आदेश में कहा गया है कि अस्पताल में उपलब्ध दवाओं की सूची जन साधारण के अवलोकनार्थ अस्पताल के सूचना पट्ट के निकट अथवा किसी अन्य उचित स्थान पर प्रदर्शित की जाएगी. वैसे दवा की खरीद की जाएगी जिसका दर निर्धारण निदेशक प्रमुख, स्वास्थ्य सेवाएं, की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया गया है साथ ही दर निर्धारण की वैधता अवधि समाप्त नहीं हुई हो.
दवा की उपलब्धता की लगातार होगी मॉनिटरिंग
दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सिविल सर्जन जिला के एक वरीय चिकित्सा पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी के रूप में नामित करेंगे, जो जिले के सभी अस्पतालों में दवा की उपलब्धता का लगातार मॉनिटरिंग करेंगे. नियमित रूप से इसका जानकारी सिविल सर्जन को देंगे. सिविल सर्जन दवा की उपलब्धता की जानकारी हर माह निदेशालय को देंगे. इसके लिए निदेशालय में जिलावार नोडल पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है. सभी सिविल सर्जन दवाओं की उपलब्धता का आकलन करेंगे, जिन दवाओं की जरुरत अगले तीन-चार माह में होने की संभावना होगी, सिर्फ उन्हीं दवाओं की खरीद की जायेगी. इसे भी पढ़ें - शराब">https://lagatar.in/liquor-scam-all-three-accused-presented-in-acb-court-sent-to-judicial-custody/">शराब

घोटाला के तीन आरोपियों की ACB कोर्ट में पेशी, न्यायित हिरासत में भेजे गये
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही