Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेदिनीनगर : ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के 12वीं के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

सानिया फातिमा कला संकाय ने 94% अंक लाकर बनी पलामू प्रमंडल टॉपर Medininagar: ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल मेदिनीनगर के विद्यार्थियों ने सीबीएससी 12वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया. विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के सभी 33 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में पास हुए. इस प्रकार विद्यालय कर परीक्षा परीणाम शत प्रतिशत रहा.विज्ञान संकाय की कुमारी आकांक्षा 94.2% लाकर विद्यालय टॉपर बनी, वहीं पेटिंग में 100 अंक प्राप्त की. दूसरे स्थान पर अमन कुमार ने 92.2%अंक प्राप्त किया . 80% से उपर अंक लाने वाले विद्यार्थियों की संख्या 13 है. 75% अंक लाने वाले विद्यार्थियों की संख्या 27 है. वाणिज्य संकाय की आकांक्षा गुप्ता ने 95 % अंक लाकर विद्यालय टॉपर बनी. विद्यालय के निदेशक डॉ एस बी पी मेहता ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी. उन्होंने बताया कि विद्यालय का द्वितीय बैच है. जिन्होंने सफलता का परचम लहराया है. सभी का परीक्षा परिणाम आशा के अनुरुप रहा. जिसका श्रेय विद्यार्थियों के कठोर परिश्रम और अभिभावकों एवं शिक्षकों को जाता है. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-lok-sabha-elections-till-5-pm-63-82-voting-in-khunti-66-11-in-singhbhum-59-99-in-palamu-and-62-60-in-lohardaga/">झारखंड

लोस चुनाव : शाम पांच बजे तक खूंटी में 63.82%, सिंहभूम में 66.11%, पलामू में 59.99% व लोहरदगा में 62.60% मतदान

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के 10वीं का रिजल्ट शानदार

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के 10वीं के विद्यार्थियों का रिजल्ट शानदार रहा. विद्यालय के छात्रों का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा. उमाशंकर ने 96 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय के टॉपर बने. प्रभात रंजन और श्रेयसी राज 94 प्रतिशत अंक लाकर द्वितीय स्थान व अभिनव राज, जयंत कुमार गुप्ता 93 प्रतिशत अंक लाकर तृतीय स्थान पर रहे. विद्यालय के 53 विद्यार्थियों में 11 ने 90 प्रतिशत से उपर, 20 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से उपर, अंक प्राप्त किए है. विद्यालय के निदेशक डॉ एस बी पी मेहता और प्राचार्य डॉ ए के सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की . विद्यार्थियों का परीक्षाफल उत्साह वर्धक रहा. इसके पीछे इनकी कड़ी मेहनत और शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग को जाता है. इसे भी पढ़ें-आंध्र">https://lagatar.in/andhra-pradesh-ysrcp-mla-slaps-voter-gets-reply-with-slap/">आंध्र

प्रदेश  :  वाईएसआरसीपी विधायक ने वोटर को थप्पड़ मारा, जवाब भी थप्पड़ से मिला…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही