Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेदिनीनगर : लोक अदालत में 29 हजार 299 मामले का निपटारा

Advertisement
Advertisement
Medininagar: व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. लोक अदालत का उदघाटन पीडीजे नीरज कुमार श्रीवास्तव ने दीप जलाकर किया. इसमे सुलह समझौता के आधार पर 29 हजार 299 मामले का निपटारा किया गया. कुल 31 करोड़ 58 लाख 39 हजार 555 रुपये का मामला सेटल हुआ. उक्त आशय की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अर्पित श्रीवास्तव ने दी. बता दें कि लोक अदालत में मामले निपटारे के लिए 13 पीठो का गठन किया गया था. लोक अदालत में प्रथम पीठ में कुटुंब न्यायालय से संबंधित मामले का निस्तारण किया गया. इसमें मामले का निपटारा कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश मार्तंड प्रताप मिश्र और अधिवक्ता छाया सिंह कर रहे थे. दूसरे पीठ में क्रिमनल रिवीजन सिविल अपील से संबंधित मामले का निस्तारण जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश छह अमरेश कुमार व अधिवक्ता शशि भूषण कर रहे थे. पीठ संख्या तीन में विद्युत विभाग से संबंधित मामले का निस्तारण प्रेमनाथ पाण्डेय जिला और अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश चतुर्थ व अधिवक्ता अमिताभ चन्द सिंह कर रहे थे. पीठ संख्या चार में मोटर एक्सीडेंट क्लेम केस से संबंधित मामले का निस्तारण अभिमन्यु कुमार जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पंचम व अधिवक्ता सतीश कुमार दुबे कर रहे थे. इसे भी पढ़ें-चांडिल">https://lagatar.in/chandil-three-including-a-minor-arrested-on-charges-of-cyber-fraud-sent-to-jail/">चांडिल

: साइबर ठगी के आरोप में नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार, गए जेल

मामले के निपटारे के लिए 13 पीठों का गठन

पीठ संख्या पाँच में वन विभाग, उत्पाद विभाग से संबंधित मामले का निस्तारण आनंद सिंह व अधिवक्ता बीना मिश्रा कर रहे थे. पीठ संख्या छह में सिविल केस सीनियर डिवीजन कोर्ट से संबंधित मामले का निस्तारण सिविल जज सीनियर डिवीजन शिखा अग्रवाल व अधिवक्ता अशोक कुमार मिश्रा कर रहे थे. पीठ संख्या सात में क्रिमिनल कंपाउंडेबल केस वन विभाग, उत्पाद विभाग व 138 एनआई एक्ट से संबंधित मामले का निस्तारण अमित गुप्ता एसडीजेएम व अधिवक्ता वीर विक्रम वक्स रॉय कर रहे थे. पीठ संख्या आठ में सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट के मामले का निस्तारण मिस रूबी न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी व अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय कर रहे थे. पीठ संख्या नौ में रेलवे से संबंधित मामले का निस्तारण रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी मनोज कुमार व अधिवक्ता संजय कुमार सिन्हा कर रहे थे. पीठ संख्या 10 में एनआई एक्ट से संबंधित मामले का निस्तारण प्रतीक राज न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी व अधिवक्ता संतोष तिवारी कर रहे थे. पीठ संख्या 11 में उपभोक्ता फार्म से संबंधित मामले का निस्तारण उपभोक्ता फॉर्म के अध्यक्ष मोहम्मद नसरुद्दीन व सदस्य राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल कर रहे थे. पीठ संख्या 12 में प्री लिटीटिगेशन से संबंधित मामले का निस्तारण स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता व सदस्य महिमा श्रीवास्तव कर रहे थे जबकि पीठ संख्या 13 में एग्जेक्युटिव, रेवेन्यू श्रम विभाग से संबंधित मामले का निस्तारण सदर एसडीएम अनुराग कुमार तिवारी व अधिवक्ता वीरेंद्र मिश्रा कर रहे थे. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-dmo-took-action-sealed-the-crusher-operating-in-the-border-area/">पलामू

: डीएमओ ने की कार्रवाई, सीमावर्ती इलाके में संचालित क्रशर को किया सील
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही