Search

 
 
 

मेदिनीनगर: ABVP की बैठक संपन्न, 15 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

 
Medininagar (Palamu): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की रविवार को प्रमंडलीय कार्यालय में बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विनीत पांडे और संचालन जिला संयोजक अभय वर्मा ने किया. बैठक में अभाविप द्वारा वृक्षारोपण अभियान के तहत पलामू जिले में 15 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया. इसके अलावा 9 जुलाई को राष्ट्रीय छात्र दिवस मनाने के साथ ही पलामू जिले के 14 प्रखंडों में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई. एबीवीपी ने कहा कि विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी महाविद्यालयों में और परीक्षा विभाग में हो रही अनियमितता को ध्यान में रखते हुए बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी. इसे भी पढ़ें- परिवारवाद">https://lagatar.in/country-is-tired-of-family-politics-modi/">परिवारवाद

की राजनीति से ऊब चुका है देश : मोदी
ABVP सदस्यों ने कहा कि नवनिर्मित विश्वविद्यालय भवन के निर्माण में भारी गड़बड़ी हुई है. ऐसी स्थिति में विद्यार्थी परिषद छात्र हित में दोषियों के विरुद्ध विश्वविद्यालय प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग करेगी. बैठक में जिला सोशल मीडिया प्रमुख राजन कश्यप, जिला प्लस टू प्रमुख गौरव दुबे, गोविंद मेहता, प्रादेशिक विश्वविद्यालय सह प्रमुख आनंद पांडे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उज्ज्वल पांडे, अंकित ठाकुर, नगर मंत्री रामाशंकर पासवान, सह मंत्री नितीश दुबे, प्रकाश पांडे, चैनपुर नगर मंत्री अमन जयसवाल, सह मंत्री निरज निर, बबलू पांडे, प्रत्यय पांडे, अभिषेक कुमार और रवि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- हैदराबाद">https://lagatar.in/hyderabad-amit-shah-said-congress-has-got-modi-phobia-bjp-era-will-be-there-for-next-30-to-40-years/">हैदराबाद

: अमित शाह ने कहा, कांग्रेस को मोदी फोबिया हो गया है, अगले 30 से 40 साल तक रहेगा भाजपा का युग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही