Search

 
 
 

मेदिनीनगर : अधिवक्ता संघ की एसपी से मांग, 3 दिनों के अंदर अधिवक्ता पुत्री की हो बरामदगी

 
पलामू के अधिवक्ताओं ने आंदोलन की दी चेतावनी Medininagar : अधिवक्ता प्रभु शर्मा की बेटी की बरामदगी नहीं होने से पलामू के अधिवक्तों में रोष व्याप्त है. लिखित सूचना देने के बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं करने पर पलामू जिला अधिवक्ता संघ ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव ने कहा कि पलामू एसपी को इस संबंध में पत्र लिखा गया है, जिसमें कहा गया है कि अधिवक्ता प्रभु शर्मा की पुत्री शालिनी कुमारी 20 जून को महाविद्यालय से घर वापस नहीं लौटी. इस मामले में पुलिस कार्रवाई करे. अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है और ना ही अधिवक्ता पुत्री की बरामदगी हुई है. यदि प्रभु शर्मा की बेटी की बरामदगी नहीं होती है तो पलामू जिला अधिवक्ता संघ को आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mp-pn-singh-asked-for-direct-train-for-delhi-and-bangalore/">धनबाद

: सांसद पी एन सिंह ने दिल्ली और बेंगलुरु के लिए मांगी सीधी ट्रेन
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/AAAA-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

अधिवक्ता संघ ने पलामू एसपी को लिखा पत्र

अधिवक्ता संघ ने एसपी को लिखे पत्र में कहा है कि पलामू जिला अधिवक्ता संघ द्वारा 30 जून को दिए गए पत्र के आलोक में पुनः कहना है कि ज्योत्सना देवी, पति प्रभु कुमार शर्मा, अधिवक्ता द्वारा 20 जून को शहर थाना, मेदिनीनगर में अपनी पुत्री शालिनी कुमारी की गुमशुदगी की लिखित आवेदन दिया था. संघ के अध्यक्ष रामदेव यादव ने एसपी से पुनः आग्रह करते हुए कहा कि अधिवक्ता की पुत्री शालिनी कुमारी की बरामदगी के लिए पुलिस कार्रवाई करे. अगर तीन दिनों के अन्दर अधिवक्ता पुत्री की बरामदगी नहीं होती है तो ऐसी परिस्थिति में अधिवक्ता संघ के सामने आंदोलन करने का ही एकमात्र विकल्प बचेगा. इसे भी पढ़ें :2024">https://lagatar.in/importance-of-2024-elections/">2024

के चुनाव की अहमियत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही