Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेदिनीनगर : विधानसभा की सदाचार समिति पहुंची पलामू, अधिकारियों के साथ बैठक

Advertisement
Advertisement
Palamu :  झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति शुक्रवार को पलामू जिले के दौरे पर पहुंची. सदाचार समिति के अध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने अपनी टीम की सदस्यों के साथ स्थानीय सर्किट हाउस में उप विकास आयुक्त सहित जिले के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक के दौरान समिति के अध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने जिले के विभिन्न विभागों जैसे स्वास्थ्य, आपूर्ति, भवन, कल्याण, शिक्षा, शहरी एवं ग्रामीण विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, विशेष प्रमंडल, पथ निर्माण, सहकारिता, कृषि, पशुपालन, उत्पाद, निबंधन, जिला योजना आदि विभागों द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने विभिन्न विभागों में अनुकंपा आधारित नियुक्तियों की लंबित मामलों की जानकारी ली और लंबित सभी मामलों को शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया. इसे भी पढ़ें :बेरमो">https://lagatar.in/bermo-pm-modi-sent-a-citation-to-dr-sumit-principal-of-dav-swang/">बेरमो

: पीएम मोदी नेडीएवी स्वांग के प्राचार्य डॉ. सुमित को भेजा प्रशस्ति पत्र

नकली शराब के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश

बैठक में सदाचार समिति के अध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने उत्पाद विभाग से नकली शराब और शराब की एमआरपी से ज्यादा मूल्य लेने के मामले की जानकारी ली और सबंधित पदाधिकारी को मामले की जांच करने और नकली शराब के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया. वंही पशुपालन पदाधिकारी से पशुओं में फैल रहे लंपी वायरस की मामलों की जानकारी ली. उन्होंने समाज कल्याण विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों का ब्यौरा मांगा, जिस पर समाज कल्याण पदाधिकारी ने जिले में चल रहे आंगनबाड़ी और आंगनबाड़ी में रिक्त पदों की जानकारी दी. साथ ही सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना और मुख्यमंत्री लाडली योजना के अंतर्गत किए गए कार्यों के बारे में भी बताया गया. इसी तरह सदाचार समिति के अध्यक्ष ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित कार्यों के बारे में जाना. वहीं बैठक के दौरान अध्यक्ष ने सभी विभागों के तहत हो रहे कार्यों से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें :बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-former-cm-raghuvar-das-reached-dantu-and-took-information-about-the-incident-from-sameers-family/">बोकारो

: पूर्व सीएम रघुवर दास दांतू पहुंचकर समीर के परिजनों से ली घटना की जानकारी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/15rc_m_205_15092023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही