Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेदिनीनगर: BDO ने की बैठक, कोविड गाइडलाइन को लेकर दिये निर्देश

Advertisement
Advertisement
Medininagar (Palamu): नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को मकर संक्रांति के मेले को लेकर बीडीओ सच्चिदानंद महतो और थाना प्रभारी गौतम कुमार राय ने बैठक की. इसमें मेला कमेटी भी शामिल हुई. बैठक में कोविड गाइडलाइन पर चर्चा की गयी. बीडीओ सच्चिदानंद महतो ने बताया कि कोरोना का प्रसार तेजी से हो रहा है. इसे रोकने के लिए सरकार द्वारा 15 जनवरी तक कई तरह की पाबंदियां लगाई गई हैं. इसमें किसी भी तरह के मेले को प्रतिबंधित किया गया है. इसे भी पढ़ें-  पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-security-lapse-case-central-team-reached-punjab-for-investigation-next-hearing-will-be-held-in-supreme-court-on-monday/">पीएम

मोदी सुरक्षा चूक मामला :  केंद्रीय टीम जांच के लिए पहुंची पंजाब, सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में होगी अगली सुनवाई         

मेला का आयोजन नहीं किया जाएगा

BDO ने कहा कि इसे लेकर बैठक में पहुंचे महावीर मोड़ मेला कमेटी के साथ-साथ खैराठ और कुराईन पतरा मेला कमेटी के लोगों को बीडीओ ने निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में मकर संक्रांति के अवसर पर मेला का आयोजन नहीं किया जाएगा. ना ही मेला स्थल पर किसी तरह का स्टॉल या दुकानें लगेंगी. यदि नियम के विरुद्ध काम होता है तो कार्रवाई की जाएगी. थाना प्रभारी गौतम कुमार राय ने कहा कि पूजा पर रोक नहीं है. सरकार द्वारा दिए गए गाइडलाइन के अनुरूप मंदिरों में पूजा किया जा सकता है. शारीरिक दूरी रखना और मास्क सभी को लगाना अनिवार्य है. इसे भी पढ़ें-   सिद्धू">https://lagatar.in/sidhus-attack-on-the-center-people-were-not-in-the-rally-so-modi-was-masquerading-as/">सिद्धू

का केंद्र पर हमला, रैली में नहीं थे लोग, इसलिए स्वांग रच रहे मोदी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही