Search

 
 
 

मेदिनीनगर: नौडीहा में लगा शिविर, मजदूरों को मिले जॉब कार्ड

 
Medininagar (Palamu): नौडीहा बाजार प्रखंड कार्यालय में रविवार को विधिक सेवा सह सशक्तीकरण शिविर का आयोजन हुआ. शिविर का उद्घाटन बीडीओ जितेन्द्र मंडल, जिला परिषद सदस्य सुदामा प्रसाद, जेएसएलपीएस के बीपीएम प्रदीप खलखो और सांसद प्रतिनिधि अमरेश श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल ने की. उन्होंने शिविर के माध्यम से मनरेगा के पांच मजदूरों को जॉब कार्ड और 8 किसानों को केसीसी ऋण स्वीकृति पत्र दिया. इसके अलावा जेएसएलपीएस के माध्यम से तीन समूह की महिलाओं को दो-दो लाख रुपए का चेक का दिया. इसे भी पढ़ें-  22">https://lagatar.in/congress-captured-mandar-after-22-years-shilpi-leader-tirkey-won-by-23517-votes-gangotri-said-mandate-approved/">22

साल बाद मांडर पर कांग्रेस का कब्जा, 23517 वोट से जीतीं शिल्पी नेता तिर्की, गंगोत्री बोलीं- जनादेश मंजूर
कार्यक्रम में बच्चों, विधवा, महिलाएं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति समुदाय और वरिष्ठ नागरिकों को विधिक सेवा और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. योजनाओं का लाभ दिलाने के लिये प्रखंड कार्यालय में स्टॉल लगाये गये थे. शिविर में मनरेगा बीपीओ चंद्रशेखर कुमार, महिला पर्यवेक्षिका गीता चौरसिया, प्रखंड नाजिर रंजीत सिह और नामुदाग मुखिया जितेन्द्र पासवान के अलावा प्रखंडकर्मी समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- जर्मनी">https://lagatar.in/pm-modi-said-among-indians-in-germany-emergency-was-a-black-spot-on-democracy/">जर्मनी

में भारतीयों के बीच बोले पीएम मोदी, इमरजेंसी लोकतंत्र पर काला धब्बा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही