Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेदिनीनगर : प्रमुख ने नोडल पैक्स सेंटर का किया उद्घाटन

Medininagar : पांकी प्रखंड के ताल पंचायत सचिवालय के समीप नोडल पैक्स सेंटर का उद्घाटन शुक्रवार को प्रमुख पंचम प्रसाद, जिला कृषि पदाधिकारी दिनेश कुमार, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह, ताल पंचायत के मुखिया अनीता लोहरा ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. ताल पंचायत के किसानों के बीच बीज वितरित किया गया. प्रमुख पंचम प्रसाद ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के लिए यह महत्वकांक्षी योजना लायी है. इसके तहत किसानों को 50% अनुदान पर बीज एवं उर्वरक प्राप्त होंगे. उन्होंने कहा कि अच्छी किस्म के धान के उत्तम किस्म का हाईब्रिड बीज एवं उर्वरक नोडल पैक्स सेंटर में उपलब्ध कराया गया है. किसानों को पैक्स से बीज प्राप्त होगा. नोडल पैक्स अध्यक्ष शिव प्रसाद ने बताया कि उक्त सेंटर में तीन सौ क्विंटल हाइब्रिड धान के बीज एवं डेढ़ सौ क्विंटल आई आर चौसठ धान के बीज एवं उर्वरक का वितरण सतबरवा, लेस्लीगंज, मेदिनीनगर एवं पाकी के पंजीकृत किसानों के बीच किया जाएगा. मौके पर उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान पांकी पूर्वी मुखिया प्रेम प्रसाद, बीटीएम प्रदीप तिवारी, गौतम कुमार, बिंदेश्वरी यादव, महरंग यादव, अशोक यादव, गीरेंद्र यादव, मधु सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/no-elderly-should-be-deprived-of-old-age-pension-report-by-30-cm/">

 कोई बुजुर्ग वृद्धावस्था पेंशन से वंचित न रहे, 30 तक रिपोर्ट करें : सीएम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही