Search

 
 
 

मेदिनीनगर : बाल कराटेकारों ने आगरा में जीते 3 गोल्ड मेडल

 
Medininagar: आगरा में आयोजित जेकेएसआई ऑल-इंडिया इडो- कॉन्टिनेंटल इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में संत मरियम स्कूल विद्यालय के तीन बाल कराटेकार रौनक कुमार, रितु राज, आकांक्षा कुमारी ने अपने-अपने वेट कैटेगरी में तीन गोल्ड मेडल जीतकर पलामू समेत झारखण्ड का नाम रौशन किया .चैंपियनशिप में भारत के अलावा नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, मलेशिया, श्री लंका, थाईलैंड, म्यांमार, इंडोनेशिया, अफगानिस्तान, सिंगापुर इत्यादि देश के कराटेकारों ने हिस्सा लिया . वही मुख्य मार्शल-आर्ट्स प्रशिक्षक शिहान संतोष कुमार को अनुभवी प्रशिक्षक के रूप में क्योंशी सुरजीत छारी आयोजक अध्यक्ष , शिहान निर्मल गोस्वामी आयोजक सचिव के द्रारा मेमोटो देकर सम्मानित किया. यह चैंपियनशिप जापान कराटे डु शोतो-रियु इंटरनेशनल ऑफ इंडिया के तत्वाधान में 30-31 दिसम्बर चाणक्य होटल के स्पोर्ट्स हॉल में किया गया था. इस बड़ी जीत के लिए चेयरमैन अविनाश देव ने बाल कराटेकारों को बधाई दी. कहा कि यह होनहार बच्चे देश के भविष्य हैं और मुझे पूर्ण विश्वास है कि आगे चलकर अपने समाज का अपने जिले का अपने देश का मान सम्मान बढ़ाएंगे . विद्यालय परिवार हमेशा से ऐसे प्रतिभावान बच्चों के साथ है और साथ रहेगी . विद्यालय प्रबंधन इन्हें विशेष रूप सम्मानित करेगी . इसे भी पढ़ें-हुसैनाबाद">https://lagatar.in/hussainabad-movement-against-hit-and-run-law-wheels-of-big-vehicles-stopped/">हुसैनाबाद

: हिट एंड रन कानून के खिलाफ आंदोलन, बड़ी गाड़ियों का चक्का थमा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही