Search

 
 
 

मेदिनीनगर : बच्चों ने बनाई फलों से मनोहारी आकृति

 
Medininagar : स्थानीय ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में शनिवार को फ्रूट्स विद फन (फ्रूट्स पार्टी) समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में प्री नर्सरी से कक्षा तृतीय तक के छात्रों ने फलों से निर्मित विभिन्न प्रकार की मनोहारी आकृति एवं सजावट का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, खरबूजा, अंगूर, सेब और केला इत्यादि फलों को काटकर आकर्षक कलाकृति बनाई गई. बता दें कि नई शिक्षा नीति में फाउंडेशनल स्टेज़ के तहत नये सत्र के आरंभिक अवसर पर बच्चों के नवीन कक्षा के प्रति विशिष्ठ रुचि और विद्यालय के प्रति लगाव के लिए इस प्रकार की अनेक गतिविधियाँ कराई जाती है. यह विद्यालय और बच्चों के लिए बहुप्रतिक्षित और स्वतंत्र गतिविधियाँ होती है. मौके पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एके सिंह ने कहा कि फलों के इस्तेमाल से हमारे शरीर में इम्यून शक्ति में वृद्धि होती है. इस प्रकार की स्वतंत्र गतिविधियाँ बच्चों के कक्षागत रुचियाँ प्रदान करने में सहायक होती है. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-heat-wave-warning-issued-across-the-country-dr-anuj-suggests-measures-to-avoid-heat-wave/">रांची

: पूरे देश में हीट वेव की चेतावनी जारी, डॉ. अनुज ने लू से बचने के बताये उपाय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही