Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेदिनीनगर में नागरिक मोर्चा ने महापौर पर तालाब खत्म करने का लगाया आरोप

Advertisement
Advertisement
Palamu:  मेदिनीनगर के नागरिक संघर्ष मोर्चा ने बुधवार को मेदिनीनगर नगर निगम पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए हल्ला बोला. मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने प्रशासन और महापौर पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रशासन और महापौर 7 करोड़ रुपए की राशि डकारने के चक्कर में है. तालाब को बर्बाद कर दिया गया है. मेदिनीनगर के तालाब जल बैंक हैं. इसे किसी कीमत पर बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा. देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=l1J5D8f3rH4

  इसे भी पढ़ें-  मोदी">https://lagatar.in/what-modi-is-calling-derogatory-free-ration-is-actually-a-right-to-food/85290/">मोदी

जिसे अपमानजनक “मुफ्त का राशन” कह रहे हैं, वह असल में “राईट टू फूड” है

प्राकृतिक जलस्रोत बचाना है

उन्होंने प्रशासन और नगर निगम पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को दरकिनार करने का आरोप भी लगाया. कहा कि सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश है कि किसी भी प्राकृतिक जलस्रोत के साथ छेड़छाड़ न की जाए. लेकिन निगम की देखरेख में करोड़ों रुपए की राशि से तालाब को सजाने संवारने के नाम पर भरावट कर डोभा का स्वरूप दिया जा रहा है. अध्यक्ष ने कह कि बड़ा तालाब का 16.3 एकड़ में फैले इस तालाब पर कितना कब्जा है. इसका अंदाजा सहज लगाया जा सकता है. इसे भी पढ़ें-  रांची">https://lagatar.in/rights-of-present-committee-of-ranchi-district-bar-association-were-given-to-adhoc-committee-state-bar-council-constituted-committee/84770/">रांची

जिला बार एसोसिएशन की वर्तमान समिति के अधिकार एडहॉक कमिटी को दिए गए, स्टेट बार काउंसिल ने गठित की कमिटी उन्होंने नगर आयुक्त से जानना चाहा कि बड़ा तालाब में डीपीआर के मुताबिक 11.8 एकड़ रकबा में जल संग्रह और लोहे की छड़ से घेराबंदी होगी तो बाकी बचा रकबा कहां गया. कहा कि महापौर के पति आनंद शंकर ने मुंह बंद रखने की आवाज में कई बार पैसे की लालच दी.  मौके पर मोर्चा के संयोजक धनंजय सिंह, नसीम खान और अमरनाथ जायसवाल उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें रांची">https://lagatar.in/auto-drivers-took-vaccine-in-ranchi-railway-station-premises/84827/">रांची

रेलवे स्टेशन परिसर में ऑटो चालकों ने लिया वैक्सीन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही