Search

 
 
 

मेदिनीनगर : कमिश्नर बाल किशुन मुंडा ने संभाला पदभार

 
प्रमंडलीय आयुक्त ने विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण Medininagar : प्रमंडलीय आयुक्त के पद पर बुधवार को बाल किशुन मुंडा ने पदभार ग्रहण किया. इससे पहले वे दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, रांची के प्रमंडलीय आयुक्त के रूप में पदस्थापित थे. पदभार ग्रहण के बाद गढ़वा के उपायुक्त शेखर जमुआर, आयुक्त के सचिव बिजय वर्मा ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया. मौके पर आयुक्त बाल किशुन मुंडा ने कार्यालय के सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों से उनका परिचय प्राप्त किया और उनके कार्य से अवगत हुए. आयुक्त ने आयुक्त कार्यालय भवन में स्थित प्रमंडलीय जनसंपर्क कार्यालय, क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक का कार्यालय, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार कार्यालय, उपनिदेशक कल्याण कार्यालय, उपनिदेशक पंचायती राज्य कार्यालय सहित नजारत शाखा, सचिव कक्ष, सभागार कॉफ्रेंस रूम आदि का भी निरीक्षण किया. उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों से ईमानदारीपूर्वक कर्तव्य निर्वहन करने को कहा. इसे भी पढ़ें-एसीबी">https://lagatar.in/acb-dg-deputed-11-dsps-and-nine-sub-inspectors-in-different-divisions/">एसीबी

डीजी ने 11 DSP और नौ सब इंस्पेक्टर को अलग-अलग प्रमंडल में किया प्रतिनियुक्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही