Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेदिनीनगर: आयुक्त ने की कोविड नियंत्रण कार्य की समीक्षा, दिये निर्देश

Advertisement
Advertisement
Medininagar (Palamu): कोविड को लेकर आयुक्त जटा शंकर चौधरी ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड नियंत्रण के लिए किये जा रहे कार्य की समीक्षा की. आयुक्त ने पलामू प्रमंडल को कोरोना मुक्त करने की दिशा में एक बार फिर सख्ती के साथ सामूहिक प्रयास करने का निर्देश दिया. आयुक्त ने कोविड के चेन को तोड़ने के लिए हर जरूरी एहतियाती कदम उठाने का निर्देश दिया. साथ ही नियमित रूप से जिलों में मास्क चेकिंग अभियान चलाने, टीकाकरण को बढ़ाने और कोविड जांच का दायरा बढ़ाने का सख्त निर्देश दिया. आयुक्त ने होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमित मरीजों पर नजर रखते हुए उन्हें चिकित्सकीय परामर्श देने, उनकी पुनः जांच कराने एवं संक्रमित मरीजों को घर में ठहराव सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. आयुक्त ने 15 से 18 आयुवर्ग के बच्चों के टीकाकरण को गति देने के लिए स्कूलों में कैंप आयोजित करने, लोगों को जागरूक करने और स्कूलों में विद्यार्थियों को ब्रांड एंबेसडर बनाने का निर्देश दिया. रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं जिलों के बॉर्डर पर जांच की सुविधा बढ़ाने, आपदा प्रबंधन के गाइडलाइन का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया, ताकि कोविड के प्रसार को रोका जा सके. इसे भी पढ़ें-  निरसा">https://lagatar.in/jmm-celebrates-gurujis-78th-birthday-in-nirsa/">निरसा

में झामुमो ने गुरुजी का 78 वां जन्म दिन मनाया         

कोरोना जांच की गति को बढ़ाने के निर्देश

आयुक्त ने कहा कि जिलों में जांच की गति को बढ़ाने, फर्स्ट डोज एवं सेकेंड डोज टीकाकरण को बढ़ाने और जिलों में खराबी की स्थिति में ट्रूनेट मशीन को ठीक कराने का निर्देश दिया. ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट के क्रियाशीलता की जांच समय रहते करने एवं ऑक्सीजन जेनरेशन की क्षमता का आकलन करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण के दौरान पलामू प्रमंडल क्षेत्र में ऑक्सीजन सप्लाई में कोई समस्या या इसकी कमी नहीं आनी चाहिए. पलामू सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि कोविड के संक्रमण के प्रसार को रोकने, बचाव, रोकथाम के लिए होम आइसोलेशन में रखने एवं मरीजों के उपचार के समुचित प्रबंध किए जाने को लेकर कॉल सेंटर स्थापित की गई है. इसे 24 घंटे क्रियाशील रखा गया है. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/ranchi-corporation-workers-are-engaged-in-cleaning-the-streets-to-prevent-disease/">रांची

: बीमारी से बचाव के लिए गली- मुहल्लों की साफ- सफाई में जुटे हैं निगमकर्मी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही