Search

 
 
 

मेदिनीनगर: हुसैनाबाद में कांग्रेस ने चलाया सदस्यता अभियान

 
Medininagar (Palamu): हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र में कांग्रेस ने सदस्यता अभियान चलाया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण इलाकों में जाकर सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को सदस्य बनाया. मोहम्मदगंज प्रखंड अध्यक्ष नदीम खां का नेतृत्व में दर्जनों युवा शामिल होकर अभियान का हिस्सा बने. प्रखंड अध्यक्ष नदीम खां ने कहा कि अनुमंडल के तीनों प्रखंड में कांग्रेस से जोड़ने के लिए कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. जिसका प्रारंभ मोहम्मदगंज प्रखंड के सबनवा गांव से किया गया है. उन्होंने कहा कि 100 से अधिक लोगों को अभियान के तहत कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई है. इसे भी पढ़ें-  भारत">https://lagatar.in/bharat-biotech-told-do-not-feed-paracetamol-and-painkiller-to-children-after-taking-vaccine/">भारत

बायोटेक ने बताया, वैक्सीन लेने के बाद बच्चों को नहीं खिलाएं पैरासिटामोल और पेनकिलर         
कहा कि युवाओं का भी कांग्रेस के प्रति रूझान है. नदीम ने बताया कि आज झारखंड की सरकार कांग्रेस के सहयोग से विकास के रास्ते पर अग्रसर है. जिसे हर लोग सराह रहे हैं. कहा कि प्रखंड के एक गांव व टोला में प्रतिदीन अभियान के तहत नए सदस्य को जोड़ना ही उनकी प्राथमिकता में शामिल है. उन्होंने कहा कि मार्च माह तक मोहम्मदगंज प्रखंड से लगभग एक हजार से अधिक नए सदस्य को जोड़ कर उन्हें कांग्रेस के नीति व सिद्दांत की जानकारी दी जाएगी. इसे भी पढ़ें-   सुरक्षा">https://lagatar.in/modi-meets-kovind-over-security-lapse-president-expresses-concern/">सुरक्षा

में चूक पर कोविंद से मिले मोदी, राष्ट्रपति ने जतायी चिंता [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही