Search

 
 
 

मेदिनीनगर : भाकपा ने बंद रेल परिचालन को शुरू करने की मांग की

 
Medininagar: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव रूचिर कुमार तिवारी और एआइएसएफ के जिला सचिव मृत्युंजय तिवारी ने डाल्टनगंज रेल अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर वाया जपला बंद रेल परिचालन को शुरू करने की मांग की है. ज्ञापन में कहा गया है कि डेहरी स्टेशन या उससे आगे चलने वाली रेलगाड़ी जो बरवाडीह बरकाकाना तक जाती है. उसे नवीनगर से बारुण तक तीसरा लाइन का इंटरलॉक करने के नाम पर बंद कर दिया गया है. जबकि इसके विकल्प के रूप में जपला स्टेशन नवीनगर से बरवाडीह बरकाकाना तक पैसेंजर गाड़ियों को चलाया जा सकता है. भाकपा जिला सचिव श्री तिवारी ने कहा कि रेलगाड़ियों का परिचालन बंद होने से पूरे पलामू जिला ही नहीं बल्कि प्रमंडल प्रभावित हो रहा है. अभी लगन का समय है और ऐसे में आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसके साथ ही कोर्ट कचहरी एवं आवश्यक कार्य हेतु आने वाले पैसेंजरों को भी काफी दिक्कतें हो रही है. उन्होंने कहा कि रेल प्रशासन तात्कालिक कदम उठाकर जपला या नबीनगर से पैसेंजर ट्रेन का परिचालन शुरू कराया जाए अन्यथा बाध्य होकर भाकपा 21 फरवरी से आंदोलन करेगी. इसे भी पढ़ें-लालगढ़">https://lagatar.in/palamu-express-will-stop-at-lalgarh-station-mp/">लालगढ़

स्टेशन पर होगा पलामू एक्सप्रेस का ठहराव : सांसद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही