Medninagar : नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के बलीटाड़ दो मुहानी पर अपराधियों ने एक कारोबारी को गोली मार दी. गोली कारोबारी के पैर में लगी है. आनन-फानन में कारोबारी को छतरपुर के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एमएमसीएच रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है. कारोबारी की पहचान नौडीहा बाजार निवासी संतोष गुप्ता (35) के रूप में हुई है. संतोष सूप-दउरा का कारोबार करते हैं.
मेदिनीनगर : अपराधियों ने कारोबारी को मारी गोली, MMCH में भर्ती
Last Updated: Feb 24, 2024 12:00 AM (IST)