Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेदिनीनगर: अपराधियों ने पशु चिकित्सक को मारा चाकू, MMCH रेफर

Advertisement
Advertisement
Hussainabad (Palamu): हुसैनाबाद अनुमंडल के उपरीकला गांव में सोमवार को अज्ञात अपराधकर्मियों ने निजी पशु चिकित्सक संतोष प्रजापति को चाकू मारकर घायल कर दिया. आनन फानन में परिजन व ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया. घटना का कारण स्पष्ट नहीं किया गया है. इसे भी पढ़ें- रक्षा">https://lagatar.in/defense-minister-rajnath-singh-got-corona-quarantined-himself-at-home/">रक्षा

मंत्री राजनाथ सिंह को हुआ कोरोना, खुद को घर पर किया क्वारंटाइन          

घटना से लोगों में आक्रोश 

इस घटना से लोगों में काफी आक्रोश है. इस संबंध में झारखंड माटी कला बोर्ड के निवर्तमान सदस्य अविनास देव ने पुलिस प्रशासन से अपराधियों को चिह्नित कर अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गयी. ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में अपराधी बेलगाम हो गए हैं. पुलिस सिर्फ खानापूर्ति करने में जुटी है. लगातार कई माह से हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र में चोरी व आपराधिक घटना में काफी इजाफा हुआ है. इसे भी पढ़ें-  CoWIN">https://lagatar.in/there-will-be-change-in-cowin-portal-modis-picture-will-be-removed-from-the-certificate-in-the-election-states/">CoWIN

पोर्टल में होगा बदलाव, चुनाव वाले राज्यों में सर्टिफिकेट से हटेगी मोदी की तस्वीर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही