Search

 
 
 

Medininagar : रविवार को छुट्टी के दिन भी पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, मेदिनीनगर में संकट जारी

आमतौर पर रविवार को कार्यालय और  संस्थान बंद रहने के कारण सड़कों पर अपेक्षाकृत कम भीड़ रहती है. इसके बावजूद आज शहर के पेट्रोल पंपों पर बड़ी संख्या में लोगों सुबह से ही दस्तक दे दी.
 

 Medininagar :  शहर में पेट्रोल नहीं मिलने की आशंका को लेकर आज रविवार को पेट्रोल पंपों पर बड़ी संख्या में लोगों ने सुबह से ही लाईन लगा दी  

 

आमतौर पर रविवार को कार्यालय और  संस्थान बंद रहने के कारण सड़कों पर अपेक्षाकृत कम भीड़ रहती है. इसके बावजूद आज शहर के पेट्रोल पंपों पर बड़ी संख्या में लोगों सुबह से ही दस्तक दे दी.

 

पेट्रोल खत्म होने की आशंका के बीच दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी कतारे पेट्रोल पंपों पर लग गयी. इस कारण कई जगह यातायात भी प्रभावित हुआ.

 

लोगों का कहना है कि ईंधन की अनिश्चित उपलब्धता के कारण जब भी पेट्रोल मिलने की सूचना मिल रही है, वे तुरंत पंपों की ओर रुख कर रहे हैं.

 

 बताया गया कि कई पेट्रोल पंपों पर सीमित मात्रा में ईंधन का वितरण किया जा रहा है. लोगों को काफी देर इंतजार करना पड़ रहा है. भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ पंपों पर पुलिस जवान भी तैनात दिखे.

 

ईंधन संकट कब तक दूर होगा, इसे लेकर लोगों में असमंजस बना हुआ है. फिलहाल आमजन सामान्य आपूर्ति बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं. वहीं पेट्रोल डीजल की कमी अफवाह को लेकर अफरा तफरी का माहौल है.

  

  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करे 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही